इस्तीफा देने पर अड़े राहुल गांधी, मनाने के लिए प्रियंका, सचिन पायलट, सुरजेवाला आवास पर पहुंचे
लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी द्वारा पार्टी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने की पेशकश करने के बाद मंगलवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा, रणदीप सिंह सुरजेवाला और राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट राहुल के आवास पर पहुंचे
नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) द्वारा पार्टी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने की पेशकश करने के बाद मंगलवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा, रणदीप सिंह सुरजेवाला और राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट राहुल के आवास पर पहुंचे. राहुल ने शनिवार को कांग्रेस कार्यकारिणी कमेटी (CWC) की बैठक के दौरान अपना इस्तीफा देने की पेशकश की थी, लेकिन इसे अस्वीकार कर दिया गया था.
पार्टी का शीर्ष निर्णय लेने वाले निकाय सीडब्ल्यूसी ने राहुल गांधी को पार्टी में संरचनात्मक परिवर्तन करने का हक दे रखा है. पार्टी के सूत्र ने कहा कि राहुल के राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भी मिलने की संभावना है. यह भी पढ़े: राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पार्टी के लिए आत्मघाती हो सकता है: लालू यादव
बता दें कि राहुल गांधी ने मिलने का समय दिए जाने के बावजूद सोमवार को गहलोत से मिलने से इनकार कर दिया था और उनसे दिग्गज पार्टी नेता के.सी. वेणुगोपाल से मिलने के लिए कहा था. कांग्रेस द्वारा अगले चार दिनों के भीतर एक और सीडब्ल्यूसी बैठक बुलाए जाने की उम्मीद है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2019 01:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

