प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- टीशर्ट की मार्केटिंग में व्यस्त पार्टी नेता शिक्षामित्रों पर दें ध्यान
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की मांगों को लेकर सोमवार को राज्य सरकार एवं बीजेपी पर निशाना साधा...
नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की मांगों को लेकर सोमवार को राज्य सरकार एवं बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं को प्रधानमंत्री के समर्थन की अपील वाली टीशर्ट की मार्केटिंग करने के बजाय शिक्षामित्रों की पीड़ा पर ध्यान देना चाहिए.
प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ''उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्रों की मेहनत का रोज़ अपमान होता है, सैकड़ों पीड़ितों ने आत्महत्या कर डाली. जो सड़कों पर उतरे, सरकार ने उन पर लाठियाँ चलाई, रासुका के तहत मामला दर्ज किया.'' उन्होंने कहा, ''बीजेपी के नेता टीशर्टों की मार्केटिंग में व्यस्त हैं. काश, वे अपना ध्यान इनकी ओर भी देते.''
उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्रों की मेहनत का रोज़ अपमान होता है, सैकड़ों पीड़ितों नें आत्महत्या कर डाली। जो सड़कों पर उतरे सरकार ने उनपर लाठियाँ चलाई, रासुका दर्ज किया। भाजपा के नेता टीशर्टों की मार्केट्टिंग में व्यस्त हैं, काश वे अपना ध्यान दर्दमंदों की ओर भी डालते। #Sanchibaat pic.twitter.com/eBeyNSt3va
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) March 25, 2019
यह भी पढ़ें: बीजेपी नेता उमा भारती का तंज, कहा- प्रियंका गांधी “चौकीदार” का मतलब नहीं जानतीं
पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका ने रविवार को गन्ना किसानों का मुद्दा उठाते हुए कहा था, ''गन्ना किसानों के परिवार दिनरात मेहनत करते हैं. मगर उत्तर प्रदेश सरकार उनके भुगतान का भी जिम्मा नहीं लेती. किसानों का 10000 करोड़ बकाया का मतलब उनके बच्चों की शिक्षा, भोजन, स्वास्थ्य और अगली फसल सबकुछ ठप हो जाना है. यह चौकीदार सिर्फ अमीरों की ड्यूटी करते हैं, गरीबों की इन्हें परवाह नहीं.' '
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2019 10:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

