प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुनगुनाते हैं सिर्फ ये दो गाने, अक्षय कुमार को दिए इंटरव्यू में किया खुलासा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को एक अनोखा इंटरव्यू दिया है. इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी और खिलाड़ी कुमार के बीच दिलचस्प बातचीत हुई.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को एक अनोखा इंटरव्यू दिया है. इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी और खिलाड़ी कुमार के बीच दिलचस्प बातचीत हुई. अक्षय ने पीएम मोदी से पूछा कि क्या वह फिल्में देखते हैं और उन्होंने आखिरी फिल्म कौनसी देखी थी. इसका जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें फिल्में देखने का समय नहीं मिला पाता है. उन्होंने बताया कि एक बार अमिताभ बच्चन ने उनसे उनकी फिल्म 'पा' देखने की गुजारिश की थी. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने अनुपम खेर के साथ उनकी फिल्म 'अ वेडनसडे' देखी थी.
अक्षय को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने बताया कि उन्हें सुधीर फड़के और लता मंगेशकर का गाना 'ज्योति कलश छलके' गुनगुनाना काफी पसंद है. यह फिल्म 'भाभी जी की चूड़ियां' का गीत है. इसके अलावा पीएम मोदी को 'ओ पवन वेग से उड़ने वाले' नामक गाना भी बेहद पसंद है. इस गीत को भी लता मंगेशकर ने ही गया है.पीएम मोदी का कहना है कि उन्हें पुराने गाने काफी पसंद हैं.
यह भी पढ़ें:- अक्षय कुमार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अनोखा इंटरव्यू, देखें पूरा वीडियो
आपको बता दें कि बातचीत के दौरान नरेंद्र मोदी ने इंटरव्यू में ट्विंकल खन्ना को लेकर एक ऐसा कमेंट किया जिसे सुनकर अक्षय कुमार भी हंसने पर मजबूर हो गए. उन्होंने कहा कि, " मैं सोशल मिडिया जरूर देखता हूं. इससे मुझे बाहर क्या चल रहा है..इसकी जानकारी मिलती है. मैं आपका भी और ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) जी का भी ट्विटर देखता हूं और जिस तरह वो मुझ पर गुस्सा निकालती हैं, तो मैं समझता हूं कि इससे आपके परिवार में बहुत शांति रहती होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2019 05:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

