Mumbai Metro: PM मोदी ने मुंबईकरों को दी 38,000 करोड़ रुपये की सौगात, इन रूट्स पर मेट्रो को दिखाई हरी झंडी
पीएम मोदी vs मुंबईकरों को 38,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी. इसी के तहत पीएम मोदी मुंबई में दो नई मेट्रो को भी हरी झंडी दिखाई. यहां पढ़ें पीएम मोदी के कार्यक्रम की डिटेल्स.
PM Modi Mumbai Visit: पीएम मोदी आज महाराष्ट्र के दौरे पर है. मुंबई में उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं की शुरुआत की. पीएम मोदी ने राष्ट्र को लगभग 12,600 करोड़ रुपये की मुंबई मेट्रो रेल लाइन 2ए और 7 समर्पित किया. ये भी पढ़ें- PM Modi Mumbai Visit: मुंबई पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर CM एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस ने किया स्वागत
नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड: पीएम मोदी मोबाइल ऐप और नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (मुंबई 1) की भी शुरुआत की. यह मोबाइल ऐप यात्रा को सुगम बनाएगा. वहीं नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (मुंबई 1) का प्रयोग मेट्रो कॉरिडोर में किया जा सकेगा.
सीवेज शोधन संयत्र: पीएम मोदी लगभग 17,200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सात सीवेज शोधन संयंत्रों का शिलान्यास किया. ये सीवेज शोधन संयंत्र मलाड, भांडुप, वर्सोवा, घाटकोपर, बांद्रा, धारावी और वर्ली में स्थापित किए जाएंगे. जिनकी संयुक्त क्षमता लगभग 2,460 एमएलडी होगी.
दवाखाना और तीन अस्पताल का उद्घाटन : पीएम मोदी बालासाहेब ठाकरे आपला दवाखाना का उद्घाटन किया. इसके अलावा भांडुप मल्टीस्पेशियलिटी म्युनिसिपल अस्पताल,सिद्धार्थ नगर अस्पताल, गोरेगांव,ओशिवारा मैटरनिटी होम की आधारशीला रखी. इस पहल से लोगों को स्वास्थ्य जांच, दवाएं और निदान जैसी आवश्यक चिकित्सा सेवाएं पूरी तरह से मुफ्त मिलेगी.
Maharashtra | Prime Minister Narendra Modi launches various development projects in Mumbai. pic.twitter.com/Lc5kwkhVGS
— ANI (@ANI) January 19, 2023
सड़क निर्माण: पीएम मोदी लगभग 400 किलोमीटर सड़कों को पक्का करने के लिए सड़क निर्माण परियोजना शुरू की. यह परियोजना लगभग 6,100 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जा रही है.
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस: पीएम मोदी छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के पुनर्विकास की आधारशिला रखी. इस परियोजना को 1,800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पूरा किया जाएगा.
ऋणों का हस्तांतरण : पीएम मोदी पीएम स्वनिधि योजना के तहत एक लाख से अधिक लाभार्थियों के स्वीकृत ऋणों का हस्तांतरण भी शुरू किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2023 06:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

