पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ उठाई आवाज, कहा- आतंकियों को उनके घर में घुसकर मार सकता है भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत अब दुश्मनों को उनके घर में घुसकर मार सकता है. उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत अब दूसरा आतंकी हमला बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है...

पीएम मोदी (Photo Credits: IANS)

हैदराबाद:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सोमवार को कहा कि भारत अब दुश्मनों को उनके घर में घुसकर मार सकता है. उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत अब दूसरा आतंकी हमला बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है. प्रधानमंत्री ने एक चुनावी जनसभा में पाकिस्तान (Pakistan) का नाम लिए बगैर उसके संबंध में कहा, "अब हम जवाब देना जानते हैं. हम घर में घुसकर उनको मार सकते हैं."

एलबी स्टेडियम में आयोजित एक जनसभा में मोदी ने कहा, "वे 40 साल से रोजाना हमें मारते रहे और हम डरकर बैठे रहे कि अगर हम कुछ करेंगे तो हमारा वोट बैंक चला जाएगा. अब बहुत हो गया है. मोदी अब इसे बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है."

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019: पीएम नरेंद्र मोदी 7 अप्रैल को करेंगे इंफाल का दौरा, बीजेपी वहां दो सीटों पर लड़ रही है चुनाव

तेलंगाना (Telangana) की 17 लोकसभा सीटों के लिए 11 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले मोदी यहां चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे. तेलंगाना की राजधानी में भारतीय जनता पार्टी ने 2014 में सिकंदराबाद सीट पर जीत दर्ज की थी.

Share Now

संबंधित खबरें

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Winner Prediction: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: नेशनल स्टेडियम कराची में आज खेले जाने वाले मुकाबले में बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Preview: कराची में आज लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स