पीएम नरेंद्र मोदी जी नए कोरोना वेरिएंट वाले देशों से उड़ानें रोकें: सीएम अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना और हांगकांग से उन उड़ानों को रोकने का आग्रह किया जहां कोरोनावायरस के नए वेरिएंट का पता चला है. केजरीवाल ने आज सुबह ट्वीट किया, "मैं माननीय प्रधानमंत्री से उन देशों से उड़ानें बंद करने का आग्रह करता हूं जो नए वेरिएंट से प्रभावित हुए हैं. बड़ी मुश्किल से हमारा देश कोरोना से उबर चुका है.

अरविंद केजरीवाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credits-PTI)

नई दिल्ली, 27 नवंबर: दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना और हांगकांग से उन उड़ानों को रोकने का आग्रह किया जहां कोरोनावायरस के नए वेरिएंट का पता चला है. केजरीवाल ने आज सुबह ट्वीट किया, "मैं माननीय प्रधानमंत्री से उन देशों से उड़ानें बंद करने का आग्रह करता हूं जो नए वेरिएंट से प्रभावित हुए हैं. बड़ी मुश्किल से हमारा देश कोरोना से उबर चुका है. कोविड-19, टीकाकरण अभियान की ताजा स्थिति पर प्रधानमंत्री मोदी करेंगे महत्वपूर्ण बैठक

हमें इस नए वेरिएंट को भारत में प्रवेश करने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए."उनका यह ट्वीट आज कोरोना की स्थिति और टीकाकरण पर प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक के तत्वाधान आया है. कैबिनेट सचिव राजीव गौबा, पीएम के प्रधान सचिव पीके मिश्रा, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण और नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वीके पॉल बैठक में शामिल होंगे.

यह नया कोरोना वेरिएंट 'ओमाइक्रोन' दक्षिण अफ्रीका में पाया गया है. भारत में वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा है कि संक्रमण की नई लहर आने का अनुमान है और जब तक हम जल्दी से टीकाकरण की प्रक्रिया पूरी नहीं कर लेते हैं तो देश में संभवत यह फैल सकता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इस वेरिएंट को बेहद संक्रामक चिंताजनक स्वरूप करार दिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Scorecard: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने जड़ा इस सीजन का पहला शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

S*x Racket Busted In Delhi: दिल्ली में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, 8 लड़कियां छुड़ाई गईं, 2 आरोपी गिरफ्तार

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Toss And Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड