देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हिन्दी दिवस पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को हिन्दी दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि हिन्दी देश को एकता की डोर में बांधने का काम कर सकती है. बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि हिंदी भारत में सर्वाधिक बोली एवं समझी जाने वाली भाषा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हिन्दी दिवस पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं
लोकसभा चुनावों में मिली बंपर जीत के बाद पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (Photo: IANS)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और बीजेपी अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शनिवार को हिन्दी दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि हिन्दी देश को एकता की डोर में बांधने का काम कर सकती है.

मोदी ने टि्वटर पर कहा, ‘‘हिंदी दिवस पर आप सभी को बहुत-बहुत बधाई. भाषा की सरलता, सहजता और शालीनता अभिव्यक्ति को सार्थकता प्रदान करती है. हिंदी ने इन पहलुओं को खूबसूरती से समाहित किया है.’’

यह भी पढ़ें : हिंदी दिवस 2018: कुछ ऐसे कवि और उनकी कविताएं, जो बढ़ाते हैं ‘हिंदी’ का मान-सम्मान

अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘‘आज हिंदी दिवस के अवसर पर मैं देश के सभी नागरिकों से अपील करता हूँ कि हम अपनी- अपनी मातृभाषा के प्रयोग को बढाएं और साथ में हिंदी भाषा का भी प्रयोग कर देश की एक भाषा के पूज्य बापू और लौह पुरूष सरदार पटेल के स्वप्न को साकार करने में योगदान दें.’’

हिंदी दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि भारत विभिन्न भाषाओं का देश है और हर भाषा का अपना महत्व है परन्तु पूरे देश की एक भाषा होना अत्यंत आवश्यक है जो विश्व में भारत की पहचान बने. शाह ने कहा कि आज देश को एकता की डोर में बाँधने का काम अगर कोई एक भाषा कर सकती है तो वो सर्वाधिक बोले जाने वाली हिंदी भाषा ही है.

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि हिंदी भारत में सर्वाधिक बोली एवं समझी जाने वाली भाषा है जो हम सभी भारतीयों को एकता के सूत्र में पिरोती है एवं विश्व में हमारी पहचान भी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2019 12:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).