देश

VIDEO: रैली में मां हीराबेन की तस्वीर पाकर खुश हुए PM मोदी, मदर्स डे पर प्रधानमंत्री को मिला अनोखा तोहफा

हुगली में एक जनसभा के दौरान पीएम मोदी को एक अनोखा तोहफा मिला. उन्हें उनकी दिवंगत माँ हीराबेन पटेल का 2 खूबसूरत चित्र भेंट की गई.

VIDEO: रैली में मां हीराबेन की तस्वीर पाकर खुश हुए PM मोदी, मदर्स डे पर प्रधानमंत्री को मिला अनोखा तोहफा
(Photo : ANI)

मातृ दिवस के खास मौके पर पश्चिम बंगाल के हुगली में एक जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक अनोखा तोहफा मिला. उन्हें उनकी दिवंगत माँ हीराबेन पटेल का 2 खूबसूरत चित्र भेंट की गई.

इस तोहफे ने पीएम मोदी का दिल जीत लिया. चित्र को हाथ में लेकर उन्होंने भावुक होकर उस पर प्यार जताया. माँ हीराबेन के प्रति प्रधानमंत्री मोदी का प्रेम जगजाहिर है. यह तोहफा न सिर्फ एक चित्र था बल्कि मातृत्व के प्रति सम्मान और स्नेह का प्रतीक भी था. मातृ दिवस के इस खास दिन पर पीएम मोदी को मिले इस तोहफे ने उनकी मां के प्रति उनके प्रेम को और भी उजागर किया. इस खास पल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और लोग PM मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कर रहे हैं.

इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दिवंगत मां हीराबेन के बारे में बात करते हुए भावुक हो गए थे. पीएम ने कहा कि वह अपने चुनाव के लिए नामांकन की शुरुआत अपनी मां के हाथों से गुड़ खाकर किया करते थे, लेकिन यह पहली बार है जब वह अपनी मां का आशीर्वाद लिए बगैर चुनाव अभियान में आगे बढ़े हैं. जब मैं मां के पैर छुए बिना जाऊंगा, लेकिन मन में एक भाव भी आता है कि आज 140 करोड़.. देश के करोड़ों माताएं हैं, उन्होंने जिस प्रकार से मुझे प्यार दिया है, आशीर्वाद दिया, उन्हीं का स्मरण करके और फिर मां गंगा तो है ही.'

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2024 02:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).