VIDEO: 'मूर्खों के सरदार, किस दुनिया में रहते हो...' PM मोदी ने राहुल गांधी के बयान पर किया पलटवार
पीएम मोदी ने कहा 'कल कांग्रेस के एक महाज्ञानी कह रहे थे कि भारत में सब लोगों के पास मेड इन चाइना मोबाइल फोन होता है. अरे मूर्खों के सरदार, किस दुनिया में रहते हो! कांग्रेस के नेताओं को अपने देश की उपलब्धियां न देखने की मानसिक बीमारी हो गई है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के बैतूल में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जोरदार प्रहार किया. पीएम मोदी ने कहा 'कल कांग्रेस के एक महाज्ञानी कह रहे थे कि भारत में सब लोगों के पास मेड इन चाइना मोबाइल फोन होता है. अरे मूर्खों के सरदार, किस दुनिया में रहते हो ! कांग्रेस के नेताओं को अपने देश की उपलब्धियां न देखने की मानसिक बीमारी हो गई है. जबकि सच्चाई ये है कि आज भारत दुनिया में मोबाइल फोन का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता है.
पीएम मोदी ने देश में मोबाइल उत्पादन और दिवाली पर मेड इन इंडिया सामानों की बिक्री के आंकड़े पेश करते हुए जवाब दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार और भाजपा सरकार में काफी अंतर आया है. पीएम ने कहा, 'सच्चाई यह है कि आज भारत दुनिया में भारत मोबाइल फोन का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता है. जब कांग्रेस केंद्र में थी तो भारत में हर साल 20 हजार करोड़ से कम के मोबाइल बनते थे. आज भारत में साढ़े तीन लाख करोड़ के मोबाइल फोन बना करते हैं. करीब-करीब एक लाख करोड़ का मोबाइल तो भारत दूसरे देशों को एक्सपोर्ट करता है.' ये भी पढ़ें- Piyush Goyal Visited Tesla Facility: कैलिफोर्निया पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, टेस्ला की अत्याधुनिक फैक्ट्री का किया दौरा, Elon Musk को किया याद
कल कांग्रेस के एक महाज्ञानी कह रहे थे कि भारत में सब लोगों के पास मेड इन चाइना मोबाइल फोन होता है।
अरे मूर्खों के सरदार, किस दुनिया में रहते हो !
कांग्रेस के नेताओं को अपने देश की उपलब्धियां न देखने की मानसिक बीमारी हो गई है।
जबकि सच्चाई ये है कि आज भारत दुनिया में मोबाइल फोन… pic.twitter.com/NjqxSW4lDD
— BJP (@BJP4India) November 14, 2023
राहुल गांधी ने क्या कहा था?
इससे पहले राहुल गांधी ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि आप अपने मोबाइल फोन के पीछे देखिए, ‘मेड इन चाइना’ लिखा दिखेगा. आपने कभी किसी कैमरा या शर्ट के पीछे ‘मेड इन मध्य प्रदेश’ लिखा नहीं देखा होगा। हम उस ‘मेड इन चाइना’ को ‘मेड इन मध्य प्रदेश’ में बदलना चाहते हैं. हमारा सपना है कि यहां के युवा बेरोजगार न रहें, वे फैक्ट्रियों में काम करें.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2023 02:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

