प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नरेंद्र मोदी का बड़ा फैसला, नीति आयोग के पुनर्गठन को दी मंजूरी
पीएम मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग गर्वनिंग काउंसिल की यह पांचवीं बैठक होगी. वहीं नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली नई सरकार के अंतर्गत संचालन परिषद की यह पहली बैठक है.
नई दिल्ली. नीति आयोग (NITI Aayog) गवर्निंग काउंसिल की बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने नीति आयोग को लेकर बड़ा फैसला लिया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने बृहस्पतिवार को नीति आयोग (NITI Aayog) के पुनर्गठन को मंजूरी दी. जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार डा. राजीव कुमार (Rajiv Kumar) को फिर से उपाध्यक्ष बनाया गया है जबकि गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) पदेन सदस्य होंगे. बताना चाहते है प्रधानमंत्री आयोग के अध्यक्ष होते हैं.
ज्ञात हो कि मोदी (PM Modi) की अगुवाई में फिर से सत्ता संभालने के बाद सभी मुख्यमंत्री, राज्यपाल, उपराज्यपाल, केंद्रीय मंत्री और अधिकारियों की पहली बैठक 15 जून को होगी, जब नीति आयोग (NITI Aayog) की गवर्निंग काउंसिल की बैठक होगी. पीएम मोदी (PM Modi) की अध्यक्षता में नीति आयोग गर्वनिंग काउंसिल की यह पांचवीं बैठक होगी. वहीं नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की अगुवाई वाली नई सरकार के अंतर्गत संचालन परिषद की यह पहली बैठक है. यह भी पढ़े-कांग्रेस की 'न्याय' स्कीम पर टिप्पणी कर फंसे नीति आयोग के वाइस चेयरमैन राजीव कुमार, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस
Prime Minister Narendra Modi to chair NITI Aayog and Rajiv Kumar will continue to be the Vice Chairman. Other members include: VK Saraswat, Ramesh Chand and Dr VK Paul. https://t.co/NEdIBCldF0
— ANI (@ANI) June 6, 2019
नीति आयोग (NITI Aayog) के सभी अधिकारियों को आशंका थी कि अगर चुनाव बाद यूपीए (UPA) की सरकार आती है तो यह संस्थान बंद कर दिया जाएगा, जैसा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने चुनावों में वादा किया था. राहुल गांधी (Congress President Rahul Gandhi) ने चुनावों के दौरान नीति आयोग को बंद करने का वादा किया था.
गौरतलब है कि कांग्रेस (Congress) के घोषणापत्र में भी नीति आयोग को बंद करने की बात कही गई थी. कांग्रेस ने घोषणापत्र में स्पष्ट कहा था कि योजना आयोग (NITI Aayog) को नए सिरे से शुरू किया जाएगा, जो नए सिरे से योजनाएं बनाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2019 09:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

