Stampede In Kumbh Mela 2025: दिल्ली की रैली में पीएम मोदी ने महाकुंभ भगदड़ पर दी प्रतिक्रिया, यूपी सरकार से लगातार संपर्क में हैं प्रधानमंत्री
Stampede In Kumbh Mela 2025: पीएम नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के करतार नगर में आयोजित रैली में प्रयागराज महाकुंभ हादसे पर दुख जताया और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की.
Stampede In Kumbh Mela 2025: राजधानी दिल्ली में चुनावी माहौल गर्माने के बीच बुधवार को करतार नगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस रैली में हजारों की संख्या में लोग उमड़े. पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत प्रयागराज महाकुंभ हादसे पर दुख जताते हुए की. उन्होंने कहा कि वह इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से आहत हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं.
यूपी सरकार से लगातार संपर्क में हैं पीएम मोदीप्रधानमंत्री ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश सरकार के साथ लगातार संपर्क में हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने बताया कि मौनी अमावस्या के अवसर पर करोड़ों श्रद्धालु प्रयागराज में संगम स्नान के लिए पहुंचे थे. इस दौरान कुछ समय के लिए स्नान की प्रक्रिया में रुकावटें आई थीं, लेकिन अब सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से चल रही हैं. प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा हुआ है.
View this post on Instagram
दिल्ली चुनाव पर साधा निशानाप्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में अपनी इस रैली के दौरान आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता को झूठे वादों और विकास के नाम पर बहकाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे आने वाले चुनाव में सच्चाई और विकास के रास्ते को अपनाएं.
रैली में उमड़ी भारी भीड़करतार नगर में आयोजित इस रैली में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे. मोदी के समर्थन में जमकर नारेबाजी हुई. लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था. पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि देश की विकास यात्रा में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है और उनकी सरकार जन-जन तक विकास की योजनाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है.
दिल्ली में बढ़ती चुनावी सरगर्मियांदिल्ली में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज हो रही हैं. बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के नेता लगातार प्रचार में जुटे हुए हैं. पीएम मोदी की इस रैली को बीजेपी के चुनाव प्रचार अभियान के बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2025 02:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

