देश

VIDEO: 'राहुल गांधी ने मेरी काशी के बच्चों को नशेड़ी कहा', वाराणसी में कांग्रेस पर जमकर बरसे PM मोदी

पीएम मोदी ने ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों पर कहा कि जिनके अपने होश ठिकाने नहीं हैं वो यूपी के मेरे काशी के बच्चों को नशेड़ी कह रहे हैं.

VIDEO: 'राहुल गांधी ने मेरी काशी के बच्चों को नशेड़ी कहा', वाराणसी में कांग्रेस पर जमकर बरसे PM मोदी

PM Modi Varanasi Visit: वाराणसी में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनास डेयरी प्लांट समेत ₹10,972 करोड़ की 23 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और ₹3,344 करोड़ की एक दर्जन से अधिक परियोजनाओं का शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया.

रैली में पीएम मोदी ने कहा- कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयानों पर कहा कि जिनके अपने होश ठिकाने नहीं हैं वो यूपी के मेरे काशी के बच्चों को नशेड़ी कह रहे हैं. अरे घोर परिवारवादियों यूपी का युवा तो विकसित यूपी बनाने में लगा है. Haryana: हरियाणा सरकार ने किसानों के विरोध के बीच बजट में फसल ऋण पर ब्याज माफी की घोषणा की

पीएम मोदी आगे कहा कि- INDI गटबंधन द्वारा यूपी के नौजवानों का अपमान कभी नहीं भूला जाएगा. इनकी बौखलाहट का एक और भी कारण है इनको काशी और अयोध्या का नया स्वरुप बिलकुल पसंद नही आ रहा है. तभी तो हर चुनाव के दौरान साथ आते हैं और जब रिजल्ट निल बट्टे सन्नाटा आता है तो एक दूसरे को गाली देते हुए अलग हो जाते हैं.

कांग्रेस ने युवाओं का भविष्य बिगाड़ा 

परिवारवाद ने यूपी को पिछे रखा है, युवाओं का भविष्य बिगाड़ा है. कांग्रेस के शाही परिवार युवराज का कहना है कि काशी के नौजवान यूपी के युवा नशेड़ी हैं. इनके अपने होश ठिकाने पर नही हैं, मेरे काशी के युवा को नशेड़ी बोल रहे हैं. इनकी यही असलियत है ये परिवारवादी हैं. ये लोग युवाओं के टैलेंट से डरते हैं. इनके गुस्से का कारण है काशी और अयोध्या का नया स्वरूप, जो इनको रास नहीं आ रहा है.

"ई बनारस ह, यहां सब गुरु ह, इन्कर पैंतरा यहां न चली."

काशी में प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि - राम मंदिर पर कैसी-कैसी बातों से हमले करते हैं, हर चुनाव पर ये साथ आते हैं ये जानते नहीं "ई बनारस ह, यहां सब गुरु ह, इन्कर पैंतरा यहां न चली." पीएम मोदी ने कहा कि पूरे देश का मूड इस बार मोदी की गारंटी का है. यूपी में सारी सीट NDA के नाम होगा. मोदी का तीसरा कार्यकाल सबसे प्रखर कार्यकाल होने वाला है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2024 04:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).