'PM मोदी ने गाली देने और झूठ बोलने का कारखाना खोला है', कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने साधा निशाना

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला और आरोप लगाया कि मोदी ने गाली देने और झूठ बोलने का कारखाना खोल रखा है.

(Photo : X)

रायपुर, 3 नवंबर: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला और आरोप लगाया कि मोदी ने गाली देने और झूठ बोलने का कारखाना खोल रखा है.

छत्तीसगढ़ के अभनपुर और चंद्रपुर में जनसभाओं को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कोई भी वादा पूरा नहीं किया. पीएम मोदी झूठों के सरदार हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने गालियां देने और झूठ बोलने का कारखाना खोल रखा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ आकर माहौल खराब करने का प्रयास करते हैं. Karnataka: सिद्धारमैया के '5 साल सीएम' वाले बयान से कांग्रेस में हलचल; प्रियांक खड़गे ने कहा, 'पद के लिए तैयार'

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में दोबारा से कांग्रेस सरकार बनने पर फिर किसानों का कर्ज माफ होगा. केजी से लेकर पीजी तक बच्चों को मुफ्त शिक्षा मिलेगी. 500 रुपए प्रति सिलेंडर सब्सिडी महिलाओं के खाते में जमा होगी. 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी और 17 लाख 50 हजार गरीब परिवारों को खुद का घर मिलेगा. पिछली बार चुनाव से पहले कांग्रेस ने जो वादे किए थे, वह पूरे किए हैं. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने किसानों का कर्जा माफ किया. सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू की. छत्तीसगढ़ के बच्चों के लिए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले. मुफ्त इलाज, सस्ती दवाई दी.

खड़गे ने कहा कि मणिपुर में हिंसा हो रही है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी एक बार भी मणिपुर नहीं गए. वे आंख मूंदकर बैठे हुए हैं. उन्हें केवल छत्तीसगढ़ में ईडी, सीबीआई और आईटी के लोगों को भेजने की चिंता रहती है. प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह छत्तीसगढ़ में आकर प्रदेश का माहौल खराब करने का प्रयास करते हैं, झूठ बोलकर कांग्रेस को बदनाम करते हैं. उन्होंने कुछ ऐसा ही कर्नाटक में भी किया था, लेकिन कांग्रेस ने कर्नाटक में भाजपा की 40 प्रतिशत भ्रष्टाचार वाली सरकार को हटा दिया. छत्तीसगढ़ में भी फिर से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है.

खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार देश की संपत्ति बेचने का काम कर रही है. मोदी सरकार को गरीबों, आदिवासियों, एससी वर्ग की कोई चिंता नहीं है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि वह हर साल दो करोड़ नौकरियां देंगे, काला धन वापस लाएंगे, सभी को 15 लाख रुपए देंगे, किसानों की आमदनी दोगुनी करेंगे. कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ. मोदी झूठ बोलते हैं, इसलिए उन्हें झूठों का सरदार कहते हैं. मोदी सरकार सिर्फ विपक्ष की राज्य सरकारों को परेशान करने का काम करती है. छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार से जो पैसा मिलना है, वो नहीं मिल रहा है. यह मोदी जी का पैसा नहीं है. यह जनता के टैक्स का पैसा है, जनता के हक का पैसा है.

खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार कुछ बड़े-बड़े उद्योगपतियों की मदद करती है. लेकिन, किसानों का कर्ज माफ नहीं करती. केंद्र में यूपीए सरकार ने 72,000 करोड़ किसानों का कर्ज माफ किया था. भाजपा कहती है कि कांग्रेस ने 70 साल में कुछ नहीं किया. अगर कांग्रेस 70 साल में कुछ नहीं किया होता तो नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनते. कांग्रेस ने इस देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाया, इसलिए मोदी प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठे हैं. कांग्रेस मनरेगा लाई, खाद्य सुरक्षा कानून लाई. कांग्रेस ने बच्चों की पढ़ाई के लिए काम किया. बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया. कांग्रेस नेताओं ने देश के लिए बलिदान दिया.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित चार राज्यों में से तीन में ओबीसी मुख्यमंत्री हैं. छत्तीसगढ़, राजस्थान और कर्नाटक में कांग्रेस के ओबीसी मुख्यमंत्री हैं. केंद्र में कांग्रेस सरकार बनने पर जातिगत जनगणना कराई जाएगी. इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा समेत कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट