देश

पीएम मोदी और ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स ने कोरोना वायरस पर चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स से टेलीफोन पर बात की और कोरोना वायरस संकट पर चर्चा की. ब्रिटेन के प्रिंस ने महामारी से लड़ने में भारतीय प्रवासी नागरिकों की सराहना की.

पीएम मोदी और ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स ने कोरोना वायरस पर चर्चा की
पीएम नरेंद्र मोदी (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स से टेलीफोन पर बात की और कोरोना वायरस संकट पर चर्चा की. ब्रिटेन के प्रिंस ने महामारी से लड़ने में भारतीय प्रवासी नागरिकों की सराहना की. विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि प्रधानमंत्री ने पिछले कुछ दिनों में ब्रिटेन में लोगों के मरने पर दुख जताया.

प्रधानमंत्री मोदी ने संतोष जताया कि प्रिंस ऑफ वेल्स हाल में इस बीमारी से उबरे. मोदी ने उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की. प्रिंस चार्ल्स को पिछले महीने कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी. बयान में कहा गया कि महामारी से लड़ने में ब्रिटेन में अनिवासी भारतीयों की भूमिका की उन्होंने सराहना की जिसके कई सदस्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा में कार्यरत हैं.

यह भी पढ़ें- कोरोना संकट के बीच पीएम मोदी शुक्रवार सुबह 9 बजे देश के साथ साझा करेंगे वीडियो संदेश

प्रिंस ऑफ वेल्स ने ब्रिटेन में भारतीय समुदाय के धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के नि:स्वार्थ कार्यों की भी तारीफ की. उन्होंने वर्तमान संकट के दौरान भारत में फंसे ब्रिटिश नागरिकों का सहयोग करने के लिए भी प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2020 11:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).