पाली लोकसभा सीट 2019 के चुनाव परिणाम: जानें राजस्थान की इस सीट से कौन बन रहा है सांसद

पाली लोकसभा सीट पर चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होना है.

पी. पी. चौधरी और बद्री राम जाखड़ (Photo Credits: Twitter)

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के सभी सातों चरणों के चुनाव संपन्न होने के बाद सुबह 8 बजे से ही वोटों की गिनती शुरू है. इसी बीच वोटों की गिनती के शुरूआती रुझाने आने शुरू हो गए है. इन्हीं रुझानों में राजस्थान के पाली लोकसभा सीट के लिए रुझान आने शुरू हो गए है. इस सीट से इस बार बीजेपी ने पी. पी. चौधरी (P. P. Chaudhary) को अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं, कांग्रेस ने बद्री राम जाखड़ (Badri Ram Jakhar) को चुनावी मैदान में उतारा है. इन दोनों के अलावा 6 और उम्मीदवार पाली सीट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इन उम्मीदवारों में निर्दलीय प्रत्याशी भी शामिल है.

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में पाली सीट पर बीजेपी के पी. पी. चौधरी ने जीत दर्ज की थी. उन्होंने कांग्रेस के मुन्नी देवी गोदारा को करीब चार लाख वोटों के भारी अंतर से हराया था. हालांकि 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने मुन्नी देवी गोदारा के बजाय बद्री राम जाखड़ को अपना उम्मीदवार बनाया है जिनका मुकाबला बीजेपी के पी. पी. चौधरी के साथ होगा. यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019: राजस्थान की टोंक-सवाई माधोपुर सीट पर सुखबीर सिंह जौनापुरिया और नमो नारायण मीणा के बीच होगा मुकाबला

गौरतलब है कि राजस्थान में पहले चरण में 13 लोकसभा सीटों के 28,182 मतदान केंद्रों पर 2.57 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे. राजस्थान में चौथे चरण यानी 29 अप्रैल को 13 सीटों पर वोटिंग होने के बाद छह मई को पांचवें चरण में 12 सीटों पर मतदान होंगे. मतगणना 23 मई को होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट