पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस ने बिना यात्रियों के 46 उड़ानों का किया संचालन

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस ने 2016-17 में इस्लामाबाद हवाई अड्डे से 46 ऐसी उड़ानों का संचालन किया, जिनमें एक भी यात्री नहीं था. नेशनल फ्लैग करियर को बिना यात्रियों के संचालन के कारण 180 मिलियन पाकिस्तानी रुपये का नुकसान हुआ है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हज और उमराह मार्गों पर 36 अतिरिक्त उड़ानें भी यात्रियों के बिना ही संचालित की गईं .

एअरपोर्ट (Photo Credits : IANS)

इस्लामाबाद : पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (Pakistan International Airlines) ने 2016-17 में इस्लामाबाद हवाई अड्डे से 46 ऐसी उड़ानों का संचालन किया, जिनमें एक भी यात्री नहीं था. एक ऑडिट रिपोर्ट, जिसकी एक प्रति जियो न्यूज के पास उपलब्ध है, से खुलासा हुआ है कि नेशनल फ्लैग करियर को बिना यात्रियों के संचालन के कारण 180 मिलियन पाकिस्तानी रुपये का नुकसान हुआ है.

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हज और उमराह मार्गों पर 36 अतिरिक्त उड़ानें भी यात्रियों के बिना ही संचालित की गईं और प्रशासन को मामले की जानकारी दिए जाने के बावजूद कोई जांच शुरू नहीं की गई.

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान सऊदी अरब से अमेरिका हुए रवाना, 27 सितंबर को यूएनजीए को करेंगे संबोधित

ऑडिट रिपोर्ट में कहा गया है कि इस मुद्दे को आधिकारिक दस्तावेजों में एक लापरवाही भरा कार्य घोषित किया गया है. परिचालन लागत को कम करने के लिए पीआई ने पिछले महीने लगभग 1,000 अतिरिक्त कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया था.

Share Now

संबंधित खबरें

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Score Update: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Streaming In India: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट