West Bengal Assembly Election 201: असदुद्दीन ओवैसी बंगाल की यात्रा पर, धार्मिक नेता के साथ बैठक की
एआईएमआईएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी रविवार को पश्चिम बंगाल में हुगली जिले के फुतुरा शरीफ पहुंचे और प्रमुख मुस्लिम नेता अब्बास सिद्दीकी के साथ राज्य के राजनीतिक परिदृश्य और आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा की. उनकी पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी.
फुतुरा शरीफ (पश्चिम बंगाल), तीन जनवरी: एआईएमआईएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) रविवार को पश्चिम बंगाल में हुगली जिले के फुतुरा शरीफ पहुंचे और प्रमुख मुस्लिम नेता अब्बास सिद्दीकी (Abbas Siddiqui) के साथ राज्य के राजनीतिक परिदृश्य और आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा की. उनकी पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी. राज्य में चुनाव लड़ने की घोषणा करने के बाद ओवैसी की पश्चिम बंगाल (West Bengal) की यह पहली यात्रा है.
एआईएमआईएम के राज्य सचिव ज़मीरुल हसन (Zameerul Hasan) ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ओवैसी बैठक को गुप्त रखना चाहते थे क्योंकि हमें आशंका थी कि राज्य सरकार कहीं उन्हें हवाई अड्डे से बाहर निकलने से रोक दे. वह कोलकाता (Kolkata) हवाई अड्डे से अब्बास सिद्दीकी से मिलने के लिए सीधे हुगली गए. वह आज दोपहर बाद हैदराबाद (Hyderabad) लौट जाएंगे.’’
फुतुरा शरीफ (Futura Sharif) के एक पीरजादा (धार्मिक नेता) सिद्दीकी कई मुद्दों पर राज्य सरकार के खिलाफ बोलते रहे हैं. सूत्रों के अनुसार, वह अपने खुद का एक अल्पसंख्यक संगठन शुरू करने की योजना बना रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2021 04:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

