देश

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान, कहा- राहुल गांधी ही कांग्रेस को आगे ले जा सकते हैं

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को कहा कि केवल राहुल गांधी ही कांग्रेस को आगे ले जाने में नेतृत्व कर सकते हैं.

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान, कहा- राहुल गांधी ही कांग्रेस को आगे ले जा सकते हैं
भूपेश बघेल (Photo Credits: IANS)

रायपुर:  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने शनिवार को कहा कि केवल राहुल गांधी ही कांग्रेस को आगे ले जाने में नेतृत्व कर सकते हैं. राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था और उनकी मां सोनिया गांधी (Sonia Gandhi)  पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष बनी थीं. बघेल ने यहां ‘हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट’ में कहा, ‘‘अगर भविष्य का कोई नेता है तो वह राहुल गांधी हैं.

राहुल गांधी के सिवाए कोई नहीं है। वह ईमानदार हैं और जिम्मेदारी लेते हैं. उन्होंने लोकसभा चुनाव के बाद (पार्टी के खराब प्रदर्शन की) जिम्मेदारी ली और इस्तीफा दे दिया. यह भी पढ़े: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा- कांग्रेस में राहुल गांधी के नेतृत्व को कभी चुनौती नहीं मिली, फिर अध्यक्ष बनने की पूरी उम्मीद

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने इसी कार्यक्रम में कहा, ‘‘हमारे पास (कांग्रेस) कार्य समिति है जिसे बने अब एक सदी हो गई है। वह फैसला करती है कि कौन अध्यक्ष बनेगा. इसलिए मैं इस सवाल का जवाब नहीं दे सकता हूं.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2019 10:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).