Teachers’ Day 2019: शिक्षक दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- शिक्षा को व्यापक परिवर्तन का कारक बनाएं
सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाज, प्रदेश व देश के विकास में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए बुधवार को कहा कि शिक्षक उत्कृष्ट शिक्षा एवं जनसहभागिता के आधार पर कार्य करते हुए शिक्षा को व्यापक परिवर्तन का कारक बनाएं, जिससे वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य उज्ज्वल हो सके. इस अवसर पर पूरे प्रदेश से चयनित 49 प्राथमिक शिक्षकों को सम्मानित किया गया.
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने समाज, प्रदेश व देश के विकास में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए बुधवार को कहा कि शिक्षक उत्कृष्ट शिक्षा एवं जनसहभागिता के आधार पर कार्य करते हुए शिक्षा को व्यापक परिवर्तन का कारक बनाएं, जिससे वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य उज्ज्वल हो सके.
योगी ने कहा कि शिक्षक जनहित की योजनाओं और देश-दुनिया में घट रही घटनाओं व गतिविधियों से निरन्तर अवगत रहें. इससे वे समाज व बच्चों में जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगे. उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षक का सम्बन्ध किसी बच्चे से परिवार के सदस्यों के बाद सबसे पहले जुड़ता है. ऐसे में प्राथमिक शिक्षक का समाज के प्रति योगदान का दायित्व बढ़ जाता है.
यह भी पढ़ें : योगी आदित्यनाथ का दावा, कहा- हमारी सरकार प्रदेश में नकल रोकने में कामयाब रही
मुख्यमंत्री यहां इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर ‘शिक्षक सम्मान समारोह’ एवं ‘प्रेरणा एप’ व ‘मानव सम्पदा पोर्टल’ के लोकार्पण अवसर पर विभिन्न जनपदों से आए प्राथमिक शिक्षकों को सम्बोधित कर रहे थे. इस अवसर पर पूरे प्रदेश से चयनित 49 प्राथमिक शिक्षकों को सम्मानित किया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2019 09:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

