Lok Sabha Elections Results 2019: ओडिशा में नवीन पटनायक की BJD 14 तो BJP 7 सीटों पर चल रही आगे
ओडिशा में लोकसभा की कुल 21 सीटों पर चार चरणों में मतदान हुआ था.
लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के लिए सातों चरणों में हुई वोटिंग के बाद आज वोटों की गिनती हो रही है. मतगणना सुबह 8 बजे से ही शुरू हो गई है और शुरुआती रुझानों के अनुसार, ओडिशा (Odisha) में बीजेपी (BJP) बीजू जनता दल (BJD) से आगे नजर आ रही है. मालूम हो कि ओडिशा में लोकसभा की कुल 21 सीटें हैं. चुनाव आयोग (Election Commission) ने ओडिशा में चार चरणों में चुनाव कराए जाने का ऐलान किया था. ओडिशा में पहले चरण (11 अप्रैल), दूसरे चरण (18 अप्रैल), तीसरे चरण (23 अप्रैल) और चौथे चरण (29 अप्रैल) में मतदान हुए. ओडिशा में इस बार लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ-साथ कराए गए. ओडिशा में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला है. ओडिशा की सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (BJD) का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस से है.
रुझान:
बीजेडी- 14
बीजेपी- 7
कांग्रेस- 0
बता दें कि एग्जिट पोल्स में कहीं बीजेडी तो कहीं बीजेपी को आगे दिखाया गया था. आइए देखते है एग्जिट पोल के नतीजे-
आजतक-एक्सिस माई इंडिया
बीजेडी: 2-6
बीजेपी: 15-19
कांग्रेस:0-1
एबीपी-नीलसन
बीजेडी: 12
बीजेपी: 9
कांग्रेस: 0
News 18-
बीजेडी: 12-14
बीजेपी: 6-8
कांग्रेस: 1-2
पोल ऑफ पोल्स (NDTV)-
बीजेडी: 10
बीजेपी: 10
कांग्रेस: 1
गौरतलब है कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के बावजूद बीजेडी 21 में से 20 सीटें जीतने में कामयाब रही थी जबकि बीजेपी के खाते में केवल एक सीट आई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2019 02:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

