देश

BJP नेता नवल किशोर यादव ने बिहार के राज्यपाल को लेकर की आपत्तिजनक टिप्पणी

बिहार विधान परिषद के सदस्य (विधान पार्षद) और भाजपा नेता नवल किशोर यादव ने बिहार के राज्यपाल को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है. बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने नवल किशोर के राज्यपाल पर

BJP नेता नवल किशोर यादव ने बिहार के राज्यपाल को लेकर की आपत्तिजनक टिप्पणी
बीजेपी फ्लैग (Photo Credit-PTI)

पटना : बिहार विधान परिषद के सदस्य (विधान पार्षद) और भाजपा नेता नवल किशोर यादव ने बिहार के राज्यपाल को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है. बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने नवल किशोर के राज्यपाल पर आपत्तिजनक टिप्पणी की बात कहते हुए एक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर साझा किया.

तेजस्वी यादव ने वीडियो साझा करते हुए ट्वीट कर कहा, "भाजपा एमएलसी खुलेतौर पर बिहार के राज्यपाल को धमकी दे रहे हैं क्योंकि वे शिक्षा माफिया के खिलाफ काम कर रहे हैं और राज्य सरकार से कानून और व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठा रहे हैं."

तेजस्वी ने आगे कहा,"क्या भाजपा उन गुंडों की पार्टी नहीं है जो राज्यपाल को धमकी देने में भी संकोच नहीं करते। शर्म की बात है."

वीडियो में नवल साफ कहते नजर आ रहे हैं, "राज्यपाल का नाना हैं? जो कह देंगे सो हो जाएगा. मारेंगे घूंसे-घूंसे."

आईएएनएस हालांकि इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.

उल्लेखनीय है कि राज्यपाल सत्यपाल मलिक इन दिनों उच्च शिक्षा के प्रति गंभीर नजर आ रहे हैं और उन्होंने कई तरह के कदम उठाने के सख्त निर्देश दिए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2018 05:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).