नीतीश कुमार का बड़ा बयान- बिहार में नहीं लागू होगा NRC, पुराने तरीके से अपडेट होगा NPR

नीतीश कुमार ने कहा, राज्य में नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस (NRC) लागू नहीं होने जा रहा है और नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (NPR) भी उसी तरह अपडेट होगा जैसा साल 2010 में हुआ था.

सीएम नितीश कुमार (Photo Credit- File Photo)

देशभर में राजनीतिक पार्टियां और नेता CAA, NRC और NPR को लेकर अलग-अलग बयान दे रहे हैं. इस कड़ी में अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने NRC और NPR पर अपने रुख को साफ किया. उन्होंने कहा, राज्य में नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस (NRC) लागू नहीं होने जा रहा है और नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (NPR) भी उसी तरह अपडेट होगा जैसा साल 2010 में हुआ था. हालांकि इस दौरान उन्होंने संशोधित नागरिकता कानून को लेकर चुप्पी साधे रखी. इससे पहले भी नीतीश कुमार ने एनआरसी पर अपना रुख साफ किया था उन्होंने कहा था, एनआरसी का सवाल ही पैदा नहीं होता है. यह तो केवल असम को लेकर चर्चा में था, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसे स्पष्ट कर चुके हैं.

दरभंगा के मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी कैंपस में लोगों ने जब मुख्यमंत्री से CAA, NRC और NPR पर बोलने को कहा तब उन्होंने ये बातें कहीं. उन्होंने इस दौरान CAA को लेकर कुछ नहीं कहा, सीएम ने मौलाना अबुल कलाम आजाद की तुलना महात्मा गांधी से की. उन्होंने कहा कि जिस तरह से बापू को लोग याद रखते हैं उन्हें मौलाना आजाद को भी याद रखना होगा क्योंकि ये भी देश के बंटवारे के खिलाफ थे. सीएए और एनपीआर के मुद्दे पर बहस की मांग पर नीतीश ने कहा था कि "अगर सभी लोग चाहते हैं तो बिहार विधानसभा में हम विशेष रूप से चर्चा करेंगे. हम किसी भी विषय पर चर्चा को तैयार हैं."

यह भी पढ़ें- सीएम नीतीश कुमार ने कहा- विपक्ष के पास न कोई मुद्दा है, न ही कार्यक्रम.

यहां देखें वीडियो-

माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में अल्पसंख्यक समुदाय को आकर्षित करने के प्रयास के तहत नीतीश कुमार ने यह ऐलान किया है. बता दें कि इससे पहले नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने लोकसभा और राज्यसभा में समर्थन किया था. इस पर हालांकि पार्टी में आंतरिक कलह शुरू हो गई थी. एनआरसी और एनपीआर का खुलेआम विरोध कर रहे जेडीयू के पूर्व उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर को पार्टी से निकाल दिया गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट