देश

NEET/JEE Exams 2020: सोनिया गांधी कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ नीट-जेईई परीक्षा को लेकर करेंगी अहम बैठक

कांग्रेस (Congress) के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) बुधवार को कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और झारखंड के अपने समकक्षों के साथ माल और सेवा कर (जीएसटी) देय राशि, संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) (मुख्य) और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) (UG) परीक्षा के मुद्दों पर एक वर्चुअल बैठक करेंगी.

NEET/JEE Exams 2020: सोनिया गांधी कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ नीट-जेईई परीक्षा को लेकर करेंगी अहम बैठक
सोनिया गांधी (Photo Credits-ANI Twitter)

नई दिल्ली: कांग्रेस (Congress) के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) बुधवार को कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और झारखंड के अपने समकक्षों के साथ संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) (मुख्य) और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) (UG) परीक्षा के मुद्दों पर एक वर्चुअल बैठक करेंगी.

राष्ट्रीय परीक्षा एजेन्सी (एनटीए) की सार्वजनिक नोटिस के अनुसार जेईई (मुख्य) अप्रैल, 2020 की परीक्षा 1-6 सितंबर तक और नीट-यूजी की परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित होगी. उल्लेखनीय है कि देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों का हवाला देते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर सितंबर में प्रस्तावित जेईई (मुख्य) अप्रैल, 2020 और नीट-स्नातक परीक्षा टालने की मांग की गई थी, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया. पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र से की JEE और NEET परीक्षाएं टालने की अपील

याचिका में कोविड-19 महामारी का जिक्र करते हुये एनटीए की तीन जुलाई की नोटिस रद्द करने का अनुरोध किया गया था. साथ ही स्थिति सामान्य होने के बाद परीक्षाओं को आयोजित करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया था. याचिकाकर्ता की  दलील थी कि कोविड-19 महामारी के दौरान संक्रमित लोगों की बढ़ती संख्या के बीच इन परीक्षाओं के लिये कुछ समय और इंतजार करना उचित होगा. छात्रों और उनके माता-पिता की जिंदगी सुरक्षित रखने के लिये कोविड-19 का संकट खत्म होने के बाद ये परीक्षायें आयोजित की जानी चाहिए. याचिका में बिहार, असम और पूर्वोत्तर राज्यों में आए बाढ़ का भी जिक्र किया गया है.

इस बीच कई राज्यों ने नीट और जेईई परीक्षा आयोजित करने के केंद्र के फैसले का विरोध किया हैं और परीक्षा टालने की मांग कर रहे है. जबकि कई बॉलीवुड सितारों ने भी परीक्षा अभी नहीं कराने की अपील की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2020 09:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).