दिल्ली सरकार ने केंद्र से मांगी 5000 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता तो बीजेपी सांसद मनोज तिवारी बोले-क्या विज्ञापन बांटने के लिए मदद मांगी जा रही है 

दिल्ली सरकार द्वारा केंद्र से पांच हजार करोड़ रुपये की मदद मांगने पर दिल्ली भाजपा ने मनोज तिवारी ने सवाल उठाया है. उन्होंने ट्वीट कर दिल्ली सरकार से 22 मार्च से लेकर 29 मई तक टीवी, प्रिंट और इंटरनेट पर दिए गए विज्ञापन का हिसाब मांगा है. मनोज तिवारी ने केजरीवाल सरकार से यह भी पूछा है कि अब तक दिल्ली में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अस्पतालों पर कितना खर्च किया गया, उसका भी हिसाब दें

मनोज तिवारी (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली, 31 मई. दिल्ली सरकार द्वारा केंद्र से पांच हजार करोड़ रुपये की मदद मांगने पर दिल्ली भाजपा ने मनोज तिवारी ने सवाल उठाया है. उन्होंने ट्वीट कर दिल्ली सरकार से 22 मार्च से लेकर 29 मई तक टीवी, प्रिंट और इंटरनेट पर दिए गए विज्ञापन का हिसाब मांगा है. मनोज तिवारी ने केजरीवाल सरकार से यह भी पूछा है कि अब तक दिल्ली में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अस्पतालों पर कितना खर्च किया गया, उसका भी हिसाब दें. केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली की जनता के लिए किए गए कामों का ब्यौरा देते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि केन्द्र ने 690 करोड़ रुपये जन धन खातों में जमा किया, 836 करोड़ रुपये का फ्री सिलेंडर बंटवाया, 243 करोड़ रुपयें दिव्यागों, विधवाओं, महिलाओं और सीनियर सिटीजन के खातों में डाला. लेकिन दिल्ली सरकार 768 करोड़ रुपये का राशन नही बांट पाई। ऐसे में उन्होंने सवाल किया है कि क्या विज्ञापन बांटने के लिए केन्द्र से पैसा मांगा जा रहा है?

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने रविवार को केन्द्र से 5000 करोड़ रुपये की राशि मांगी है। दिल्ली के वित्तमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनके पास स्टाफ को सैलरी देने तक के पैसे नहीं हैं, इसलिए पैसा जल्द से जल्द दिया जाना चाहिए. सिसोदिया ने यह भी कहा कि उन्होंने केंद्रीय वित्तमंत्री को चिट्ठी लिखकर दिल्ली के लिए पांच हजार करोड़ रुपये की राशि की मांग की है. यह भी पढ़ें-कोरोना संकट के बीच दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने केंद्र से मांगी 5000 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता

सिसोदिया के मुताबिक, कोरोना और लॉकडाउन की वजह से दिल्ली का टैक्स कलेक्शन करीब 85 प्रतिशत नीचे चल रहा है, इसलिए मदद की जरूरत है. उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र की ओर से बाकी राज्यों को जारी आपदा राहत कोष से कोई राशि दिल्ली को अब तक नहीं मिली है. सिसोदिया के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी मदद के लिए ट्वीट किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड