अरुण जेटली ने कहा- लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए केंद्र, राज्य सरकार मिलकर काम करें

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने और संसाधनों के बेहतर प्रयोग के लिए लिए केंद्र और राज्य सरकारों को साथ आने की जरूरत है.

वित्त मंत्री अरुण जेटली (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitley) ने गुरुवार को कहा कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने और संसाधनों के बेहतर प्रयोग के लिए लिए केंद्र और राज्य सरकारों को साथ आने की जरूरत है. जेटली ने कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) की ओर से आयोजित 15वें स्वास्थ्य सम्मेलन में कहा, "हम आयुष्मान भारत परियोजना चला रहे हैं, जबकि राज्यों के पास भी अपनी परियोजनाएं हैं. केंद्र और राज्यों को अपने स्वास्थ्य सुविधाओं को आपस में मिलाना चाहिए ताकि मिले हुए संसाधनों से रोगियों को लाभ मिलना शुरू हो सके."

उन्होंने कहा, "अगर हमारे पास एक केंद्रीय संस्थान होगा, तो यह निश्चित रूप से कल्याणकारी मुद्दा है. अगर एक केंद्रीय संस्था सामने आता है तो सभी राज्यों को अपने नागरिकों को फायदा पहुंचाने के लिए खड़ा होना चाहिए. अगर यह जीएसटी के लिए किया जा सकता है तो फिर स्वास्थ्य सुविधा क्षेत्र के लिए कम ही अड़चनें होनी चाहिए." वित्त मंत्री ने कहा कि केंद्र प्रत्येक वर्ष स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में राशि को बढ़ाता है लेकिन राशि के समुचित कार्यान्वयन का प्रश्न बना हुआ है.

यह भी पड़ें- वित्त मंत्री अरुण जेटली का विपक्षियों को कड़ा जवाब, कहा- हमारी सरकार को अगले 6 महीने तक भी RBI के फंड की जरूरत नहीं

उन्होंने कहा, "केंद्रीय राजस्व बढ़ाया गया है. हमारे पास राशि है, लेकिन चुनौती इसके कार्यान्वयन को लेकर है. हालांकि स्वास्थ्य राज्य सरकारों के डोमेन में प्रमुखता के साथ बना हुआ है, इसके बावजूद कई राज्यों में यह शीर्ष प्राथमिकता पर नहीं है. प्रत्येक जिले में कम से कम तीन स्वास्थ्य सुविधा संस्थान बनाए जाएं और राज्यों को इसे संभालने दे."

Share Now

संबंधित खबरें

Abhishek Sharma Fastest T20I Century: अरूण जेटली स्टेडियम में अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, अफगानिस्तान के खिलाफ महज 30 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान