देश

मध्यप्रदेश: इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ता ने बीजेपी समर्थक बुजुर्ग को मारी गोली

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हातोद थाने के पालिया गांव में 60 वर्षीय सैलून संचालक नेमीचंद तंवर को रविवार शाम को घर के बाहर देसी कट्टे से गोली मार दी गई. उस समय उनके बेटे भी मौजूद थे. तंवर को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई.

मध्यप्रदेश: इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ता ने बीजेपी समर्थक बुजुर्ग को मारी गोली
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pexels)

मध्य प्रदेश के इंदौर संसदीय क्षेत्र में एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने बीजेपी के समर्थक एक बुजुर्ग को गोली मार दी, जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई.घटना रविवार देर शाम की है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हातोद थाने के पालिया गांव में 60 वर्षीय सैलून संचालक नेमीचंद तंवर को रविवार शाम को घर के बाहर देसी कट्टे से गोली मार दी गई. उस समय उनके बेटे भी मौजूद थे। तंवर को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई. इंदौर की एसएसपी रुचिवर्धन मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया, "नेमीचंद को गोली मारने का आरोप अरुण शर्मा पर है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है."

नेमीचंद के बेटे राहुल ने बताया, "रविवार को लगभग दो बजे वोट देकर सभी लोग लौटे तो अरुण ने धमकाया भी था और कहा था, 'तुम्हारे समाज के लोग तो बीजेपी को वोट देते हैं'.साथ ही जातिसूचक गालियां दी थी."

राहुल के अनुसार, लगभग साढ़े पांच बजे अरुण ने दो लोगों के साथ उसके पिता से बहस की और गोली मार दी. यह घटना घर के बाहर की है. तंवर को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. अरुण को इंदौर से नाता रखने वाले कांग्रेस सरकार के मंत्री का करीबी बताया जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2019 11:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).