Dularchand Yadav Murder in Mokama: बिहार चुनाव से पहले मोकामा में खूनी खेल, दुलारचंद यादव की हत्या, अनंत सिंह बोले- सूरजभान ने मरवाया

बिहार चुनाव से पहले मोकामा में जनसुराज समर्थक दुलारचंद यादव की पीट-पीटकर और गोली मारकर हत्या कर दी गई. कभी लालू के करीबी रहे दुलारचंद, हाल ही में अनंत सिंह के खिलाफ होकर लल्लू मुखिया के लिए प्रचार कर रहे थे, इसलिए हत्या का आरोप अनंत सिंह के समर्थकों पर है. वहीं, अनंत सिंह ने बाहुबली सूरजभान सिंह को इसका जिम्मेदार ठहराया है.

जनसुराज के लल्लू मुखिया के लिए प्रचार कर रहे थे दुलारचंद, अनंत सिंह समर्थकों पर हत्या का आरोप (Photo: X)

Dularchand Yadav Murder in Mokama, Anant Singh Blames Surajbhan Singh: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले दौर की वोटिंग में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं. लेकिन ठीक इससे पहले, मोकामा में हुई एक हत्या ने बिहार की राजनीति में भूचाल ला दिया है. मारे गए शख्स का नाम है दुलारचंद यादव, जो जनसुराज के समर्थक थे. इस मर्डर का आरोप सीधे तौर पर मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के समर्थकों पर लगा है.

यह पूरा मामला सिर्फ एक हत्या का नहीं है, बल्कि इसके पीछे राजनीति, गैंगवार और दशकों पुरानी दुश्मनी की एक लंबी कहानी है.

कौन थे दुलारचंद यादव?

दुलारचंद यादव का नाम मोकामा और टाल क्षेत्र के लिए नया नहीं था.

अनंत सिंह से दोस्ती और फिर दुश्मनी

दिलचस्प बात यह है कि दुलारचंद यादव के रिश्ते कभी बाहुबली अनंत सिंह से भी बहुत अच्छे हुआ करते थे. वह अनंत सिंह का गुणगान करते थे. लेकिन इसी साल, दोनों के रिश्तों में दरार आ गई.

दुलारचंद यादव ने अनंत सिंह का साथ छोड़ दिया और जनसुराज के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी उर्फ लल्लू मुखिया के साथ जुड़ गए. वह लल्लू मुखिया के लिए जमकर प्रचार कर रहे थे. यही नहीं, वह पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर खुलकर अनंत सिंह के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे. इस वजह से दोनों के बीच तनाव काफी बढ़ गया था.

दुलारचंद यादव की हत्या कैसे हुई ?

गुरुवार को दुलारचंद यादव लल्लू मुखिया के लिए ही प्रचार कर रहे थे. तभी मोकामा में उन पर हमला हुआ.

हत्या पर मचा सियासी बवाल और 'ब्लेम गेम'

यह हत्या चुनाव से ठीक पहले हुई है, इसलिए इस पर जबरदस्त राजनीतिक घमासान मच गया है.

1. अनंत सिंह का पलटवार: 'हत्या सूरजभान ने कराई' लल्लू मुखिया ने हत्या का आरोप अनंत सिंह के समर्थकों पर लगाया है. लेकिन अनंत सिंह ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है. अनंत सिंह का कहना है कि वह अपने काफिले के साथ जा रहे थे, तभी दुलारचंद के लोगों ने उनके समर्थकों पर हमला कर दिया और पथराव किया. उनका दावा है कि इसी भगदड़ और भीड़ में किसी ने गोली चला दी.

अनंत सिंह ने इस हत्या का आरोप एक और बाहुबली नेता सूरजभान सिंह पर मढ़ दिया है. उन्होंने कहा, "ये पूरा खेला सूरजभान सिंह का है. उन्होंने ही दुलारचंद की हत्या कराई है ताकि चुनाव में मुझे नुकसान पहुंचाया जा सके."

2. गांव में भारी तनाव दुलारचंद की हत्या उनके गांव तारतर में हुई. घटना के बाद ग्रामीण इतने गुस्से में थे कि उन्होंने पांच घंटे तक पुलिस को शव नहीं उठाने दिया. हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए, जिसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा.

3. तेजस्वी और पप्पू यादव ने सरकार को घेरा

फिलहाल, इस हाई-प्रोफाइल मर्डर ने मोकामा के चुनावी माहौल को बेहद गर्म और तनावपूर्ण बना दिया है.

 

Share Now

\