BJP की चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे गुजरात, अहमदाबाद में किया रोड शो, जय श्री राम और भारत माता की जय के लगे नारे

उत्तर प्रदेश, मणिपुर, उत्तराखंड और गोवा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के एक दिन बाद शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में अहमदाबाद हवाई अड्डे से रोड शो शुरू किया.

पीएम मोदी ने अहमदाबाद में किया रोड शो (Photo Credits ANI)

अहमदाबाद (गुजरात), 11 मार्च : उत्तर प्रदेश, मणिपुर, उत्तराखंड और गोवा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के एक दिन बाद शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने गुजरात में अहमदाबाद हवाई अड्डे से रोड शो शुरू किया. फूलों की मालाओं से सजी खुली जीप में सवार मोदी ने रोड शो के दौरान सड़क के किनारे जमा हुए सैकड़ों समर्थकों और प्रशंसकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया. यह काफिला हवाई अड्डे से शुरू हुआ है और करीब 10 किलोमीटर दूर गांधीनगर में भाजपा के राज्य मुख्यालय ‘कमलम’ तक जाएगा.

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल तथा भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष सी. आर. पाटिल भी जीप में मोदी के साथ सवार थे. राज्य में भाजपा के एक नेता ने बताया कि प्रधानमंत्री आज दिन में पंचायत निकायों के एक लाख से अधिक निर्वाचित प्रतिनिधियों की एक रैली को भी संबोधित करने वाले हैं. यह भी पढ़ें : UP Election Results 2022: 36 मुस्लिमों ने 18वीं विधानसभा में बनाई जगह

प्रधानमंत्री मोदी आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं. पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के एक दिन बाद मोदी अपने गृह राज्य का दौरा कर रहे हैं. गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Meerut: नशीली कॉफी पिलाकर पत्नी ने काटा पति का प्राइवेट पार्ट; मेडिकल कॉलेज में भर्ती युवक की हालत नाजुक, आरोपी महिला गिरफ्तार