देश

लोकसभा चुनाव 2019: पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के मामले की सुनवाई करेगा न्यायालय

प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि देव की याचिका पर कल मंगलवार को सुनवाई होगी.

लोकसभा चुनाव 2019: पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के मामले की सुनवाई करेगा न्यायालय
PM नरेंद्र मोदी और अमित शाह (Photo Credit: PTI/File)

नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि वह लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह द्वारा आदर्श आचार संहिता का कथित रूप से उल्लंघन करने के मामले पर मंगलवार को सुनवाई करेगा. कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव ने इस संबंध में न्यायालय में अर्जी दी है. प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि देव की याचिका पर कल मंगलवार को सुनवाई होगी.

देव की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता ए. एम. सिंघवी ने आरोप लगाया कि मोदी और शाह ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है और निर्वाचन आयोग उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है.

सिंघवी ने कहा कि देश में चार सप्ताह से आचार संहिता लागू है. प्रधानमंत्री और शाह कथित रूप से आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2019 11:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).