मायावती ने मुख्तार अंसारी को टिकट न देने का फैसला किया
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी से किनारा करते हुए आगामी विधानसभा चुनावों में उन्हें मऊ सीट से टिकट न देने का फैसला किया है. उनके स्थान पर पार्टी अध्यक्ष भीम राजभर चुनाव लड़ेंगे.
लखनऊ, 10 सितंबर: बहुजन समाज पार्टी (Bahujan samaj party) (बसपा) ने बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) से किनारा करते हुए आगामी विधानसभा चुनावों में उन्हें मऊ सीट से टिकट न देने का फैसला किया है. उनके स्थान पर पार्टी अध्यक्ष भीम राजभर चुनाव लड़ेंगे.बसपा प्रमुख मायावती (Mayawati) ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘‘बसपा का उत्तर प्रदेश आगामी विधानसभा चुनाव में प्रयास होगा कि किसी भी बाहुबली व माफिया आदि को पार्टी से चुनाव न लड़ाया जाए. यह भी पढ़े: Rajya Sabha Elections: 2 सीटों के लिए कांग्रेस में कई उम्मीदवार, सभी को बनना है सांसद
इसके मद्देनजर ही आजमगढ़ मण्डल की मऊ विधानसभा सीट से अब मुख्तार अंसारी का नहीं बल्कि बसपा के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भीम राजभर का नाम तय किया गया है. ’’गौरतलब है कि अंसारी इस समय बांदा जेल में बंद है.उन्होंने कहा, ‘‘जनता की कसौटी व उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के प्रयासों के तहत ही लिए गए इस निर्णय के फलस्वरूप पार्टी प्रभारियों से अपील है कि वे उम्मीदवारों का चयन करते समय इस बात का खास ध्यान रखें ताकि सरकार बनने पर ऐसे तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने में कोई भी दिक्कत न हो.
''मायावती ने कहा, ‘‘बसपा का संकल्प ’कानून द्वारा कानून का राज’ के साथ ही उत्तर प्रदेश की तस्वीर को भी अब बदल देने का है ताकि प्रदेश और देश ही नहीं बल्कि बच्चा-बच्चा कहे कि सरकार हो तो बहनजी की ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ जैसी तथा बसपा जो कहती है वह करके भी दिखाती है, यही पार्टी की सही पहचान भी है. ’’
जफर शोभना गोला
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2021 11:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

