VIDEO: 'अगर बंगाल जलता है, तो असम, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली भी जलेंगे'... ममता बनर्जी का भड़काऊ भाषण

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आक्रामक अंदाज में कहा कि याद रखिए, अगर बंगाल जलता है, तो असम, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली भी जलेंगे.

कोलकाता में डॉक्टर रेप मर्डर केस में जारी विवाद और प्रदर्शन को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा बयान दिया है. ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी को न्याय से कोई लेना-देना नहीं है; वे सिर्फ बंगाल को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने यह भी घोषणा की कि पश्चिम बंगाल सरकार रेप जैसे गंभीर मामलों के लिए सख्त कानून लाएगी, जिसमें मामले का निपटारा 10 दिनों के भीतर किया जाएगा.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आक्रामक अंदाज में कहा कि "याद रखिए, अगर बंगाल जलता है, तो असम, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली भी जलेंगे"

राजभवन के सामने धरना

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार, 28 अगस्त 2024 को कहा, "हम न्याय दिलाने के लिए अगले सप्ताह विधानसभा सत्र बुलाएंगे. हम एक नया कानून लाएंगे जिससे रेप पीड़ितों को न्याय मिले, और यह प्रक्रिया सिर्फ 10 दिनों में पूरी हो सके. इस प्रस्ताव को गवर्नर के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा. अगर गवर्नर इसे मंजूर नहीं करते हैं, तो हम राजभवन के सामने धरना भी देंगे."

बंगाल सरकार की न्याय की इच्छा

ममता बनर्जी ने कहा, "आज का दिन हम RG डॉक्टर के नाम समर्पित करते हैं. हम इस मामले में न्याय चाहते हैं, लेकिन बीजेपी ने आज बंद का आह्वान किया है. वे न्याय नहीं चाहते, बल्कि सिर्फ बंगाल को बदनाम करना चाहते हैं."

उन्होंने आगे कहा, "कोलकाता डॉक्टर के रेप और हत्या जैसे अपराधों के लिए सिर्फ एक ही उपयुक्त सजा है, और वह है 'फांसी'. बंगाल सरकार चाहती थी कि जांच 7 दिनों में पूरी हो जाए, लेकिन सीबीआई ने अभी तक मामले को हल नहीं किया है. फिर भी, बंगाल सरकार आरोपी को नहीं बख्शेगी."

Share Now

संबंधित खबरें

Bangla Sahib Entry Row: गुरुद्वारा बंगला साहिब विवाद में अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं पर FIR; डीएसजीएमसी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, आप ने मांगा अमित शाह का इस्तीफा

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड