विधानसभा चुनाव 2019: महाराष्ट्र और हरियाणा में वोटिंग आज, 10 करोड़ मतदाता चुनेंगे नई सरकार

महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान आज यानि सोमवार को शुरू हो गया है. दोनों ही राज्यों में बीजेपी अपने सहयोगियों के साथ सत्ता में वापसी का दावा कर रही है. महाराष्ट्र में मुख्य मुकाबला शिवसेना-बीजेपी गठबंधन का सीधे कांग्रेस-एनसीपी से होने जा रहा है. महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं.

प्रतीकात्मक | (Photo Credits: PTI)

मुंबई/चंडीगढ़. महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव (Maharashtra and Haryana Assembly Election 2019) के लिए मतदान आज यानि सोमवार को शुरू हो गया है. दोनों ही राज्यों में बीजेपी अपने सहयोगियों के साथ सत्ता में वापसी का दावा कर रही है. महाराष्ट्र में मुख्य मुकाबला शिवसेना-बीजेपी (BJP-Shiv Sena) गठबंधन का सीधे कांग्रेस-एनसीपी (Congress-NCP) से होने जा रहा है. महाराष्ट्र में विधानसभा (Maharashtra Assembly Election 2019) की 288 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं. जिसमे महिला वोटरों की संख्या 4,28,43,635 है जबकि कुल वोटरों की संख्या 8,98,39,600 है. महाराष्ट्र में मतदान के लिए  96 हजार 661 मतदान केंद्र बनाए गए है.

महाराष्ट्र में  बीजेपी 164 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जिसमें उसके चुनाव चिन्ह पर छोटे सहयोगी दलों के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है. वहीं शिवसेना ने  126 सीटों पर उम्मीदवार उतारे है. वही कांग्रेस ने 147 और उसकी सहयोगी एनसीपी ने 121 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किये है. यह भी पढ़े-महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: ऐसे करें चेक की आपका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं? वोटिंग आईडी और स्लिप करें डाउनलोड

वही हरियाणा की बात करें तो इसमें बीजेपी का सीधा मुकाबला कांग्रेस और जेजेपी से है. साथ ही सूबे में विधानसभा की 90 सीटें हैं. हरियाणा में कुल वोटरों की संख्या एक करोड़ 83 लाख है. जिसमे 85 लाख महिला मतदाता है. वोटिंग के मद्देनजर सूबे में 19 हजार 578 मतदान केंद्र बनाये गए हैं. दोनों ही राज्यों में सुबह 7 वोटिंग शुरू होगी. जबकि शाम 6 बजे मतदान खत्म हो जाएगा.

बता दें कि महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे. दोनों ही राज्यों में वोटिंग के चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए है,

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 3rd ODI Match Scorecard: लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 388 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट, बेन डकेट और जैकब बेथेल ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

कल का मौसम: पटना, गया और बेगूसराय सहित पूरे बिहार में 20 जुलाई कैसा रहेगा वेदर, यहां जानें ताजा अपडेट

India vs England, 3rd ODI Match Live Score Update: लॉर्ड्स में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: लॉर्ड्स में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड