Maharashtra Cabinet Expansion: फडणवीस मंत्रिमंडल का विस्तार; विधायक ले रहे हैं मंत्री पद की शपथ

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली सरकार का कैबिनेट विस्तार आज मुंबई के राजभवन में हो रहा है. शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिला रहे हैं.

Maharashtra Cabinet Expansion

मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली सरकार का कैबिनेट विस्तार आज मुंबई के राजभवन में हो रहा है. शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिला रहे हैं. इस मौके पर मुख्यमंत्री फडणवीस के साथ डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी मौजूद हैं. जानकारी के मुताबिक कैबिनेट विस्तार में सबसे अधिक मंत्री बीजेपी से शामिल किए जाने हैं. बीजेपी के खाते से 20 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे. गृह, राजस्व, सिंचाई, और शिक्षा जैसे अहम विभाग बीजेपी के पास ही रहेंगे.

इस बीच शिवसेना नेता नरेंद्र भोंडेकर ने शपथ ग्रहण से पहले उपनेता पद से इस्तीफा दे दिया. बताया जा रहा है कि उन्हें मंत्री पद नहीं मिलने से नाराजगी थी.

शपथ लेने वाले विधायक

महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने नागपुर स्थित राजभवन में राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.

बीजेपी नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल, चंद्रकांत पाटिल ने नागपुर के राजभवन में राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.

एनसीपी नेता हसन मुश्रीफ, बीजेपी नेता गिरीश महाजन, शिवसेना नेता गुलाबराव पाटिल ने नागपुर के राजभवन में राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.

बीजेपी नेता गणेश नाइक, शिवसेना नेता दादाजी दगडू भुसे, संजय राठौड़ और भाजपा नेता धनंजय मुंडे ने नागपुर के राजभवन में राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.

शिवसेना नेता शंभूराज देसाई, बीजेपी नेता आशीष शेलार, एनसीपी नेता अदिति तटकरे ने नागपुर के राजभवन में राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.

बीजेपी के पास रहेगा गृह मंत्रालय

सूत्रों के अनुसार, गृह विभाग को लेकर शिवसेना (शिंदे गुट) ने अपनी दावेदारी जताई थी, लेकिन यह बीजेपी के पास ही रहा. इसके अलावा, सिंचाई और शिक्षा जैसे अहम विभाग भी बीजेपी के हिस्से में आए.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट