महाराष्ट्र बीजेपी का दावा, कहा- कर्नाटक के असंतुष्ट विधायकों के मुंबई में होने की कोई जानकारी नहीं

महाराष्ट्र बीजेपी ने रविवार को दावा किया कि उसे कर्नाटक के कांग्रेस-जद गठबंधन के 10 असंतुष्ट विधायकों के मुम्बई में होने की कोई जानकारी नहीं है.

बीजेपी (Photo Credits: Twitter)

मुंबई : महाराष्ट्र बीजेपी ने रविवार को दावा किया कि उसे कर्नाटक के कांग्रेस-जद (Congress) गठबंधन के 10 असंतुष्ट विधायकों के मुम्बई में होने की कोई जानकारी नहीं है. कर्नाटक की सत्तारूढ़ जद(एस)-कांग्रेस (Congress) सरकार शनिवार को गठबंधन के 13 विधायकों के अचानक इस्तीफा देने के बाद संकट में आ गई. इन विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा सौंपा है.

उनसे जुड़े सूत्रों का कहना है कि इस्तीफा देने के बाद ये 10 विधायक एक चार्टर्ड विमान से शनिवार रात मुम्बई पहुंचे, जहां वे एक होटल में हैं. महाराष्ट्र भाजपा के प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने इस पूरे मामले पर सवाल किए जाने पर कहा, ‘‘ हमें कर्नाटक के विधायकों के मुम्बई में होने की कोई जानकारी नहीं है. हमारा इस घटनाक्रम से कोई लेना-देना नहीं है.’’

जद(एस) के बागी विधायक एएच विश्वनाथ ने शनिवार को पत्रकारों से कहा था, ‘‘ कांग्रेस और जद(एस) के 14 विधायकों ने इस्तीफा दिया है.’’ बहरहाल, कर्नाटक विधानसभा सचिवालय से जुड़े सूत्रों का हालांकि कहना है कि 13 विधायकों ने ही अपने दस्तावेज जमा कराए हैं. इनके इस्तीफा देने से पहले कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन के 118 विधायक थे. इसमें स्पीकर के अलावा कांग्रेस के 78, जद(एस) के 37, बसपा का एक और दो निर्दलीय विधायक शामिल हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड