देश

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने बनाया मेगा प्लान, इन नेताओं को दी अहम जिम्मेदारी

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में वापसी की उम्मीद करते हुए कांग्रेस ने पार्टी के पांच वरिष्ठ नेताओं को राज्य के विभिन्न क्षेत्रों का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है. कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपल ने एक विज्ञप्ति में कहा ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रभारी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने बनाया मेगा प्लान, इन नेताओं को दी अहम जिम्मेदारी
के सी वेणुगोपाल (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली : महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों (Maharashtra Assembly Elections) में वापसी की उम्मीद करते हुए कांग्रेस (Congress) ने गुरुवार को पार्टी के पांच वरिष्ठ नेताओं को राज्य के विभिन्न क्षेत्रों का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है. कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपल ने एक विज्ञप्ति में कहा, "ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी (एआईसीसी) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रभारी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है." उन्होंने कहा कि पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक को विदर्भ क्षेत्र का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है. राजस्थान के प्रभारी अविनाश पांडे को मुंबई और पार्टी के कंट्रोल रूम का प्रभारी नियुक्त किया गया है.

पार्टी ने वरिष्ठ नेता रजनी पाटिल को पश्चिमी और कोंकण क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है, जबकि आर. सी. खुनटिया को उत्तरी क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2019 09:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).