MP: 'लव जिहाद' रोकने के लिए मदरसों को बंद करना होगा, VHP नेता साध्वी प्राची ने दिया विवादित बयान
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की नेता साध्वी प्राची ने मदरसों को बंद किये जाने की मांग करते हुए रविवार को कहा कि वहां ‘लव- जिहाद’ का ज्ञान युवकों को बांटा जाता है, इसलिए यह (लव जिहाद) बढ़ रहा है.
बरेली: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की नेता साध्वी प्राची ने मदरसों को बंद किये जाने की मांग करते हुए रविवार को कहा कि वहां ‘लव- जिहाद’ का ज्ञान युवकों को बांटा जाता है, इसलिए यह (लव जिहाद) बढ़ रहा है.
उन्होंने कहा कि जिस दिन हिंदुस्तान के अंदर मदरसे बंद हो जाएंगे, उस दिन से लव जिहाद बंद हो जाएगा और हिंदुस्तान ही नहीं, पूरे विश्व में सुख-शांति और अमन-चैन होगा. पत्रकारों से यहां बातचीत में साध्वी प्राची ने कहा कि हिंदुओं को केवल पैसे कमाने की चिंता है और एक समुदाय विशेष की चिंता हिंदुस्तान पर शासन करने की है. विहिप नेता ने कहा कि इस समुदाय विशेष का हिंदुस्तान पर शासन करने का एजेंडा हजारों सालों के लिए है. UP: यौन शोषण के आरोपी बृजभूषण सिंह 2024 में लड़ेंगे चुनाव, गोंडा में किया शक्ति प्रदर्शन, अनोखे अंदाज में दिया संबोधन
उन्होंने कहा, “उनको क्या करना है, राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंचर की दुकान चलानी है. किसी गली -मोहल्ले में पंचर दुकान क्यों नही दिखाई देती. उसमें उनका एक बहुत बड़ा षड्यंत्र है.’’
साध्वी प्राची ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अब कुर्सी का सपना छोड़ देना चाहिए, क्योंकि उन्हें न तो मुख्यमत्री की कुर्सी मिलेगी और न ही प्रधानमत्री का पद. उन्होंने कहा, ‘‘ 2024 में भी नरेन्द्र मोदी आएंगे. जनता मोदी जी को ही वोट देगी.’’
साध्वी प्राची ने उत्तराखंड में मजार हटाए जाने पर कहा कि उत्तराखंड में कोई मस्जिद नहीं हटाई गई है, केवल अवैध मजार हटाई गई है. उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड का नाम लेकर सरकारी संपत्तियों, रेलवे की संपत्ति पर बनायी गयी उन मजारों को हटाना बहुत जरूरी है.
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और देवभूमि में गैर हिंदुओं की संख्या बढ़ती जा रही है. साध्वी प्राची ने दावा किया कि उत्तराखंड से हिंदुओं का पलायन बढ़ रहा है और राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इसपर कार्रवाई करनी चाहिए.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2023 06:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

