देश

लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी ने भरी हुंकार, कहा- मजबूत सरकार एवं मजबूर विपक्ष के बीच लड़ाई

मंगल पांडेय ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जिस प्रकार सिर्फ नरेंद्र मोदी सरकार को हटाने के लिए महागठबंधन एवं गठबंधन की बातें हो रही हैं, उससे साफ है कि इन दलों एवं उनके नेताओं ने भाजपा और केन्द्र सरकार से चुनावों से पहले ही हार मान ली है. उन्होंने स्वीकार कर लिया है कि वे अकेले भाजपा का मुकाबला नहीं कर सकते.

लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी ने भरी हुंकार, कहा- मजबूत सरकार एवं मजबूर विपक्ष के बीच लड़ाई
प्रतीकात्मक फोटो (Photo Credit: PTI)

रांची: झारखंड में लोकसभा चुनावों के प्रभारी और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बृहस्पतिवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में केन्द्र की मजबूत सरकार एवं पूरी तरह से मजबूर विपक्ष के बीच लड़ाई है. मंगल पांडेय ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जिस प्रकार सिर्फ नरेंद्र मोदी सरकार को हटाने के लिए महागठबंधन एवं गठबंधन की बातें हो रही हैं, उससे साफ है कि इन दलों एवं उनके नेताओं ने बीजेपी और केन्द्र सरकार से चुनावों से पहले ही हार मान ली है. उन्होंने स्वीकार कर लिया है कि वे अकेले बीजेपी का मुकाबला नहीं कर सकते.

पांडेय ने कहा कि यही कारण है कि उत्तर प्रदेश में बसपा एवं सपा एक साथ आने को मजबूर हो गये हैं जबकि जनता जानती है कि किस प्रकार दोनों पार्टियां एक-दूसरे की दुश्मन रही हैं और किस प्रकार दोनों दलों के कार्यकर्ता एक-दूसरे के खिलाफ सडकों पर संघर्ष करते रहे हैं.

उन्होंने कहा कि देश के अधिकतर क्षेत्रीय दलों का जन्म ही कांग्रेस के खिलाफ संघर्ष के लिए हुआ था. लेकिन आज उनमें से अनेक दलों ने अपनी नीतियों और सिद्धांतों से समझौता कर लिया है और कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2019 09:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).