Lok Sabha Elections Results 2019 News 18 India LIVE NEWS STREAMING: लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे, यहां देखें लाइव

मतगणना के कुछ देर बाद आने वाले रुझानों और नतीजों को आप News 18 इंडिया पर लाइव देख सकते हैं.

पीएम मोदी और राहुल गांधी (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के लिए सभी सात चरणों में हुए मतदान के बाद आज चुनाव नतीजे आने वाले हैं. वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गयी होगी. मतगणना के कुछ देर बाद ही रुझान सामने आने लगे है. देशभर में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के बीच है. हालांकि क्षेत्रीय पार्टियां (Regional Parties) भी लड़ाई में मजबूती से खड़ी हैं. साल 2014 के लोकसभा चुनाव परिणाम की बात करें तो बीजेपी को 282 और नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस (NDA) को 336 सीटें मिलीं थीं जबकि यूनाइटेड प्रोग्रेसिव एलायंस (UPA) 59 सीटों पर सिमट कर रह गई थी. इसमें कांग्रेस को 44 सीटें मिली थीं. मतगणना के कुछ देर बाद आने वाले रुझानों और नतीजों को आप News 18 इंडिया पर लाइव देख सकते हैं.

ज्ञात हो कि 2019 का लोकसभा चुनाव सात चरणों में कराए गए. पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल, दूसरा चरण 18 अप्रैल, तीसरा चरण 23 अप्रैल, चौथा चरण 29 अप्रैल, पांचवां चरण 6 मई, छठा चरण 12 मई और सातवां व अंतिम चरण का चुनाव 19 मई को हुआ. इस बार उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में सभी सात चरणों में वोट डाले गए.

यहां देखें लाइव-

गौरतलब हो कि 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को शुरू हुआ. जबकि अंतिम चरण का मतदान 19 मई को हुआ. चुनाव आयोग के मुताबिक आम चुनाव में 90 करोड़ वोटर से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. जो कि साल 2014 के मुकाबले 8.4 करोड़ अधिक है. जबकि इस बार 1.5 करोड़ वोटर 18 से 19 साल के हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PM Modi to Address Nation Today: पीएम मोदी का देश के नाम आज रात 8:30 बजे संबोधन, महिला आरक्षण पर मचे गतिरोध पर सकते हैं बात; यहां देखें स्पीच Live

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड