देश

लोकसभा चुनाव 2019: मध्यप्रदेश के होशंगाबाद में पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की जनसभाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आज बुधवार को मध्य प्रदेश की यात्रा पर आ रहे हैं...

लोकसभा चुनाव 2019: मध्यप्रदेश के होशंगाबाद में पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की जनसभाएं
पीएम नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी (Photo Credits: PTI)

भोपाल:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आज बुधवार को मध्य प्रदेश की यात्रा पर आ रहे हैं. दोनों नेता होशंगाबाद (Hoshangabad) संसदीय क्षेत्र में अपने-अपने दलों के उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे.

भाजपा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी दोपहर तीन बजे विशेष विमान से भोपाल पहुंचेंगे और वहां से हेलिकॉप्टर से इटारसी पहुंचकर, रेलवे इंस्टीट्यूट ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे. सभा साढ़े तीन बजे से है.

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019: पीएम नरेंद्र मोदी ने विरोधियों पर साधा निशाना, कहा- बिहार की महान भूमि की पहचान बदलने वाले फिर से गिद्धदृष्टि लगाए हैं

वहीं, कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी विशेष विमान से भोपाल पहुंचेंगे और यहां से होशंगाबाद के पिपरिया में जनसभा को संबोधित करने जाएंगे. इस सभा में मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद रहेंगे. यह सभा साढ़े चार बजे होने वाली है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2019 11:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).