लोकसभा चुनाव 2019: प्रियंका गांधी बोली-भाजपा सरकार की गलत नीतियों से किसान कर्ज में डूबता जा रहा
इससे पहले प्रियंका ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के महोबा में करीब दो किलोमीटर लंबा रोड शो करके जनता से संवाद किया। कार से उतरकर पैदल चलने के साथ हाथ मिलाते हुए लोगों का उन्होंने अभिवादन स्वीकार किया। रोडवेज बस स्टैंड के पास गुरुद्वारा में उन्होंने मत्था टेका।
राठ/महोबा. कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उप्र की प्रभारी प्रियंका गांधी ने बुधवार को केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों पर जोरदार हमला बोला और कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से किसान कर्ज में डूबता जा रहा है। प्रियंका ने बुंदेलखंड के राठ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, "वास्तविकता तो यह है कि भाजपा सरकार का किसानों, गरीबों से कोई नाता नहीं है। यह सरकार उद्योगपतियों की सरकार है। इनकी गलत नीतियों से किसान परेशान है और कर्ज में डूब रहा है।"
इससे पहले प्रियंका ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के महोबा में करीब दो किलोमीटर लंबा रोड शो करके जनता से संवाद किया। कार से उतरकर पैदल चलने के साथ हाथ मिलाते हुए लोगों का उन्होंने अभिवादन स्वीकार किया। रोडवेज बस स्टैंड के पास गुरुद्वारा में उन्होंने मत्था टेका। यह भी पढ़े-लोकसभा चुनाव 2019: प्रियंका गांधी की गाड़ी से महिला सिपाही का पैर कुचला
सुरक्षा घेरा तोड़कर प्रियंका ने जनता से संवाद किया। पटेरिया हाउस के सामने समर्थकों ने उनपर फूलों की बारिश की। इस दौरान पुलिस प्रशासन और एसपीजी को काफी मशक्कत करनी पड़ी। जनता से बातचीत करते हुए प्रियंका आगे बढ़ती गईं।
उदल चौक पर पहुंचकर रोड शो का समापन हुआ। इसके बाद प्रियंका पुलिस लाइन हेलीपैड के लिए रवाना हो गईं।
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2019 09:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

