लोकसभा चुनाव 2019: पणजी विधानसभा उपचुनाव में 9 बजे तक 14 प्रतिशत मतदान दर्ज
गोवा की पणजी विधानसभा सीट पर रविवार को हो रहे उपचुनाव में सुबह नौ बजे तक लगभग 14 प्रतिशत मतदान हो गया है. मुख्य चुनाव अधिकारी ने यह जानकारी दी..
लोकसभा चुनाव 2019: गोवा की पणजी विधानसभा सीट पर रविवार को हो रहे उपचुनाव में सुबह नौ बजे तक लगभग 14 प्रतिशत मतदान हो गया है. मुख्य चुनाव अधिकारी ने यह जानकारी दी.
मुख्य चुनाव अधिकारी कुणाल ने कहा, सुबह नौ बजे तक 14.36 प्रतिशत मतदान हो चुका है. इस सीट पर कुल 22,482 मतदाता हैं जिनमें 10,697 पुरुष और 11,785 महिलाएं हैं.
इस दौरान यहां 476 युवा मतदाता पहली बार मतदान करेंगे. प्रतिष्ठित पणजी विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सिद्धार्थ कुंकोलेंकर के खिलाफ कांग्रेस के एंटानोसियो मोंसेरेट, आम आदमी पार्टी (आप) के वाल्मीकि नाइक और गोवा सुरक्षा मंच के सुभाष वेलिंग्कर लड़ रहे हैं. भाजपा का इस सीट पर 1994 से कब्जा है.
रविवार को वेलिंग्कर और कुंकोलेंकर ने अपना वोट डाल दिए हैं. वेलिंग्कर ने संवाददाताओं से कहा, "मुझे बदनाम करने के लिए भाजपा सबसे निचले स्तर पर गिर गई है. जनता भाजपा से इसका बदला आज वोट देकर लेगी." कुंकोलेंकर ने कहा, "पणजी के मतदाता भाजपा को चुनने के लिए तैयार हैं क्योंकि सिर्फ यही विकल्प विकास कर सकता है."
इसी साल 17 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन होने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराए जा रहे हैं. गोवा में पहले ही 23 अप्रैल को तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव और दो लोकसभा पर चुनाव हो चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2019 11:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

