देश

लोकसभा चुनाव 2019: उत्तर प्रदेश में पहले चरण की आठ सीटों का नामांकन आज से शुरू

आगामी लोकसभा चुनावों के लिए उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की आठ सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत सोमवार से हो रही है...

लोकसभा चुनाव 2019: उत्तर प्रदेश में पहले चरण की आठ सीटों का नामांकन आज से शुरू
सीएम योगी आदित्यनाथ ( फोटो क्रेडिट - ANI )

लखनऊ:  आगामी लोकसभा चुनावों के लिए उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की आठ सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत सोमवार से हो रही है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी वेंकटेश्वर लू ने बताया कि प्रथम चरण की आठ सीटों का नामांकन आज से शुरू हो जाएगा. प्रत्याशियों को नामांकन के लिए सिर्फ चार दिन ही मिलेंगे. लू ने बताया कि 20 व 21 मार्च को होली का अवकाश रहेगा. जबकि 23 मार्च को शनिवार व 24 मार्च को रविवार का अवकाश रहेगा.

इसी कारण पहले चरण के चुनाव के उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच 26 मार्च तक होगी. 28 मार्च को दोपहर 3:00 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. गौरतलब है कि प्रदेश में पहले चरण में सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर सीटों पर लोकसभा चुनाव होने हैं.

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019: पीएम मोदी की लोकप्रियता अब भी अव्वल, पहले हफ्ते के मुकाबले रेटिंग आई नीचे

आपको बता दें कि आज कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव 2019 के लिए प्रचार अभियान शुरू करने जा रही हैं. प्रियंका गांधी अपने प्रचार का आगाज प्रयागराज से कर रही हैं. यहां से गंगा में बोट यात्रा करते हुए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2019 09:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).