देश

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज मध्यप्रदेश में संबोधित करेंगे तीन जनसभाएं

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) शनिवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं. राहुल यहां तीन संसदीय क्षेत्रों में कांग्रेस (Congress) उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभाएं करेंगे...

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज मध्यप्रदेश में संबोधित करेंगे तीन जनसभाएं
राहुल गांधी (Photo Credit- Twitter INC)

भोपाल:  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) शनिवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं. राहुल यहां तीन संसदीय क्षेत्रों में कांग्रेस (Congress) उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभाएं करेंगे. कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी विशेष विमान से इंदौर पहुंचेंगे. राहुल इंदौर से प्रदेशाध्यक्ष व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ देवास-शाजापुर लोकसभा के शुजालपुर में पूर्वाह्न 11.20 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे.

दूसरी जनसभा धार लोकसभा के अमझेरा में दोपहर 1.40 बजे होगी और तीसरी जनसभा दोपहर 3.30 बजे खरगोन में होगी.

यह भी पढ़ें: 1984 सिख विरोधी दंगे: राहुल गांधी ने सैम पित्रोदा के विवादित बयान की आलोचना की, माफी मांगने को कहा

राहुल तीन जनसभाओं में हिस्सा लेने के बाद इंदौर पहुंचेंगे और शाम 6.30 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे. राज्य के तीसरे चरण का चुनाव प्रचार शुक्रवार को थम चुका है और चौथे चरण में आठ संसदीय क्षेत्रों में 19 मई को मतदान होने वाला है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2019 11:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).