Lok Sabha Election Result 2019: लोकसभा में जीते उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए आज चुनाव आयोग की बैठक संभव
लोकसभा चुनावों में विजयी हुए उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार को चुनाव आयोग बैठक कर सकता है.
Lok Sabha Election Result 2019: लोकसभा चुनावों में विजयी हुए उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार को चुनाव आयोग बैठक कर सकता है. विजयी उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने के बाद आयोग इसे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) को सौंपेगा. सूत्रों ने यह जानकारी दी.
देश की 542 लोकसभा सीटों पर चुनाव कराए गए जबकि एक सीट (वेल्लोर) पर धन बल के अत्यधिक इस्तेमाल को देखते हुए चुनाव रद्द कर दिए गए. वेल्लोर सीट पर चुनाव की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है.
आयोग के सूत्रों ने बताया कि एक बार सूची को अंतिम रूप दे दिए जाने के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त एवं दोनों चुनाव आयुक्त राष्ट्रपति से मिलने का समय लेंगे. चुनाव आयोग द्वारा राष्ट्रपति को सूची सौंपने के साथ ही 17वीं लोकसभा के गठन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल तीन जून को पूरा हो रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2019 10:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

