देश

Lok Sabha Election Result 2019: आप पार्टी ने जनादेश का किया स्वागत, बीजेपी को दी बधाई

भारतीय जनता पार्टी (BJP) रुझानों के अनुसार देश और दिल्ली में जीतते हुए दिखाई दे रही है. इसी बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुरुवार को जनादेश का स्वागत करते हुए बीजेपी को बधाई दी...

Lok Sabha Election Result 2019: आप पार्टी ने जनादेश का किया स्वागत, बीजेपी को दी बधाई
आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज (Photo Credit- IANS)

Lok Sabha Election Result 2019:  भारतीय जनता पार्टी (BJP) रुझानों के अनुसार देश और दिल्ली में जीतते हुए दिखाई दे रही है. इसी बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुरुवार को जनादेश का स्वागत करते हुए बीजेपी को बधाई दी. आप ने उम्मीद जताई और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अपने अगले कार्यकाल में और अच्छे कार्य करेंगे.

जनादेश का स्वागत करते हुए आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) ने कहा, "लोकतंत्र में जनादेश से ज्यादा कुछ भी पवित्र और ताकतवार नहीं हो सकता. हम भाजपा को मिले जनादेश का सम्मान करते हैं और उन्हें बधाई देते हैं.

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2019: कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर ने EVM बदलने का लगाया आरोप, दर्ज कराई शिकायत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से जनता द्वारा चुने जाने पर बधाई. हमें उम्मीद है कि वे अपने अगले कार्यकाल में अच्छे कार्य करेंगे." वर्ष 2014 में भाजपा ने सभी सातों सीटों पर जीत दर्ज की थी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2019 02:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).