देश

लोकसभा चुनाव 2019: राम विलास पासवान ने मायावती पर कसा तंज, कहा- चुनाव न लड़ने के बावजूद प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रही है

लोक जनशक्ति पार्टी (Lok Janshakti Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय नागरिक आपूर्ति मंत्री राम विलास पासवान (Ram Vilas Paswan) ने बसपा मुखिया मायावती के प्रधानमंत्री बनने के सपने पर तंज कसते हुए कहा है कि लोकसभा में एक सांसद न होने व लोकसभा चुनाव न लड़ने के बावजूद मायावती प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रही हैं...

लोकसभा चुनाव 2019: राम विलास पासवान ने मायावती पर कसा तंज, कहा- चुनाव न लड़ने के बावजूद प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रही है
राम विलास पासवान (Photo Credit- Twitter)

बलिया :  लोक जनशक्ति पार्टी (Lok Janshakti Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय नागरिक आपूर्ति मंत्री राम विलास पासवान (Ram Vilas Paswan) ने बसपा मुखिया मायावती के प्रधानमंत्री बनने के सपने पर तंज कसते हुए कहा है कि लोकसभा में एक सांसद न होने व लोकसभा चुनाव न लड़ने के बावजूद मायावती प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रही हैं. उन्होंने आरक्षण को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि दलित और पिछड़ा वर्ग को आरक्षण कांग्रेस की देन नही है.

बलिया लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह मस्त के समर्थन में बलिया जिले के बैरिया में बुधवार शाम एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री एवं लोक जन शक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम बिलास पासवान ने सपा व बसपा गठबंधन तथा कांग्रेस पर जमकर हमला किया.

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019: पीएम मोदी को लेकर राम विलास पासवान ने की बड़ी भविष्यवाणी, कहा- NDA को मिलेगी इतनी सीट

उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि गठबंधन में प्रधानमंत्री का उम्मीदवार कौन है, यह किसी को पता ही नही है. उन्होंने कहा, ‘‘हमारे यहां एक प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी हैं, लेकिन प्रधानमंत्री के दावेदार के मसले पर विपक्ष बिखरा हुआ है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘सपा एवं बसपा अलग राग अलाप रही हैं तो कांग्रेस भी अलग दिखाई दे रही है और ममता बनर्जी, चन्द्रबाबू नायडू भी अलग ही प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं.’’

केंद्रीय मंत्री ने भ्रष्टाचार के मसले पर चुनौती देते हुए कहा कि कोई भी उनके उपर भ्रष्टाचार का एक आरोप नही लगा सकता. उन्होंने आरक्षण को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि दलित व पिछड़ा वर्ग को आरक्षण कांग्रेस की देन नही है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2019 03:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).