लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेठी से भरी हुंकार, कहा- हम भाजपा को मिटाने नहीं, हराने आए हैं

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अपने संसदीय क्षेत्र में गुरुवार को जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर झूठ बोलने का आरोप लगाया और कहा कि 'हम भाजपा को मिटाने नहीं, हराने आए हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Photo Credits: PTI)

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अपने संसदीय क्षेत्र में गुरुवार को जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर झूठ बोलने का आरोप लगाया और कहा कि 'हम भाजपा को मिटाने नहीं, हराने आए हैं. लोकसभा चुनाव में हम पूरे दम से लड़ेंगे, बिना एक कदम पीछे हटाए लड़ेंगे.' कांग्रेस अध्यक्ष अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दौरे के दूसरे दिन सलोन कस्बे में जनसभा संबोधित कर रहे थे. जनसभा में जाने से पहले वह शिव मंदिर गए और वहां विधिवत पूजा-अर्चना की.

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में सीबीआई निदेशक को आधी रात को हटाए जाने का जिक्र किया और कहा कि जब भी कोई इनके कारनमों की जांच करने लगता है, उसे हटाने दिया जाता है. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "हम भाजपा को मिटाने नहीं, हराने आए हैं. लोकसभा चुनाव में पूरे दम से लड़ेंगे, बिना एक कदम पीछे हटाए लड़ेंगे. 2014 के चुनाव के बाद भाजपा केंद्र की सत्ता में आई तो उसने हिंदुस्तान की सभी स्वायत्त संस्थाओं पर आक्रामण शुरू कर दिया है."

यह भी पढ़ें- महागठबंधन पर पीएम नरेंद्र मोदी का हमला, कहा- ये मेरे खिलाफ नहीं, देश की जनता के खिलाफ है

राफेल सौदे का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा कि 526 करोड़ रुपये की लागत का लड़ाकू विमान 1600 करोड़ रुपये में खरीदा गया. 15 लाख करोड़ रुपये देश के 15 प्रभावशाली लोगों में बांट दिया गया, जो जनता का पैसा था. उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी तो 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा, जिस तरह मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने किया है. राहुल ने जब कहा, "चौकीदार", तो लोगों के बीच से आवाज आई "चोर है."

Share Now

संबंधित खबरें

Bharat Bandh Today: 'भारत बंद' पर सियासी संग्राम, राहुल गांधी ने मजदूरों और किसानों के आंदोलन को दिया समर्थन; केंद्र पर साधा निशाना

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रनों से रौंदा, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें SA बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Live Score Update: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\