Lok Sabha Election 2019: प्रियंका गांधी ने अपनी चुनावी यात्रा से पहले प्रदेश वासियों को लिखा पत्र
लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) वाड्रा रविवार से प्रदेश के दौरे पर हैं...
लखनऊ: लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) वाड्रा रविवार से प्रदेश के दौरे पर हैं. उन्होंने अपनी चुनावी यात्रा से पहले प्रदेश वासियों को एक पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने लिखा, "यूपी के लोगों से मेरा पुराना नाता है. राजनीति के शोर में यूपी वासियों की समस्या कहीं दब सी गई है. मेरी जिम्मेदारी आप सबके साथ मिलकर प्रदेश की राजनीति को बदलने की है."
प्रियंका ने लिखा है, "प्रदेश में किसी राजनीतिक परिवर्तन की शुरुआत आपकी बात सुने बगैर नहीं कि जा सकती. इसीलिए मैं आपके द्वार आकर सीधा संवाद भी करूंगी."
उन्होंने आगे लिखा, "गंगा सच्चाई और समानता की प्रतीक है, मैं गंगाजी का सहारा लेकर आपके बीच पहुंच रही हूं. अपने दौरे पर मैं जल मार्ग, बस, ट्रेन, पदयात्रा - सभी साधनों के जरिए आपसे संपर्क करूंगी."
Tags
संबंधित खबरें
Ayushman Card Campaign: योगी सरकार के विशेष अभियान में तीन माह में बने करीब 18 लाख नए आयुष्मान कार्ड
Mirzapur Rabies Case: कुत्ते के काटने के 4 महीने बाद किशोर में दिखे रेबीज के लक्षण, पानी से डर और कुत्ते जैसी आवाजें निकालने लगा
Farrukhabad News: यूपी के फर्रुखाबाद में गैस की लाइन बनी मौत की कतार, सिलेंडर के इंतजार में 75 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम; सरकार पर उठे सवाल
Lucknow Shocker: लखनऊ में रूह कंपा देने वाली वारदात, महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या; बचाने आए दिव्यांग मासूम बेटे को भी उतारा मौत के घाट
\