कांग्रेस के गढ़ अमेठी में प्रियंका गांधी बोली- पार्टी कहेगी तो जरुर लड़ूंगी लोकसभा चुनाव
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार से उत्तर प्रदेश के चुनावी दौरे पर हैं. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष और अपने भाई राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी से अपना संपर्क अभियान शुरू किया.
लखनऊ: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) बुधवार से उत्तर प्रदेश के चुनावी दौरे पर हैं. उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष और अपने भाई राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी से संपर्क अभियान शुरू किया. इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने के भी संकेत दिए. हालांकि प्रियंका ने कहा की अगर पार्टी कहेगी तो ही वे चुनावी रण में उतेरेंगी.
पूर्वी उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रचार की कमान संभाल रही प्रियंका गांधी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मैंने अभी चुनाव लड़ने को लेकर कोई फैसला नहीं किया है. लेकिन अगर पार्टी कहेगी तो जरुर चुनाव लड़ूंगी. प्रियंका ने अमेठी में कांग्रेस के प्रचार अभियान के दौरान कहा की मेरी इच्छा पार्टी के लिए काम करने की है.
गौरतलब हो कि प्रियंका गांधी गुरुवार को कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली का भी दौरा करेंगी. यहां से शुक्रवार को वह अयोध्या जाएंगी. गौरतलब है कि पहले प्रियंका गांधी को ट्रेन से अयोध्या आकर रोड शो करना था. लेकिन उनके कार्यक्रम में बदलाव किया गया है.
Priyanka Gandhi Vadra on being asked if she will contest in #LokSabhaElections2019: I've not decided yet; If my party asks me to contest, I will definitely contest. My wish is to work for the party. pic.twitter.com/r7oQlLa1qN
— ANI UP (@ANINewsUP) March 27, 2019
प्रियंका बुधवार सुबह लखनऊ हवाईअड्डा पहुंची. यहां 10 मिनट रुकने के बाद वह अमेठी के लिए रवाना हुई. वे जगदीशपुर और इन्हौना होते हुए करीब 1.30 बजे मुसाफिरखाना स्थित ए.एच. इंटर कॉलेज पहुंचेंगी जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. रात्रि विश्राम के लिए रात आठ बजे वे वहां से रायबरेली स्थित भूयेमऊ गेस्ट हाउस के लिए रवाना हुई. गुरुवार को इसी गेस्ट हाउस में प्रियंका दिनभर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जमीनी हकीकत जानेंगी.
शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे भूयेमऊ गेस्ट हाउस से कुमारगंज होते हुए फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र का दौरा करेंगी. यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक जारी रहेगा. प्रियंका शाम सात बजे फैजाबाद से लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी. जहां से रात 9.50 बजे दिल्ली चली जाएंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2019 07:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

