देश

Lok Sabha Election 2019: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PMO स्टाफ से की मुलाकात

लोकसभा चुनाव में बीजेपी को मिली भारी जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार को अपनी टीम के सभी सदस्यों के सहयोग की प्रशंसा की...

Lok Sabha Election 2019: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PMO स्टाफ से की मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credit- IANS)

Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव में बीजेपी को मिली भारी जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार को अपनी टीम के सभी सदस्यों के सहयोग की प्रशंसा की. साउथ ब्लाक में प्रधानमंत्री कार्यालय में अधिकारियों से मिलते हुए उन्होंने कहा कि पिछला पांच साल सीखने वाला अनुभव रहा.

प्रधानमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने मोदी को जीत पर बधाई दी. इनमें प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, अतिरिक्त प्रधान सचिव पी.के. मिश्रा और प्रधानमंत्री के सचिव भाष्कर खुल्बे शामिल थे.

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election Result 2019 : पाकिस्तानी मीडिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत को राष्ट्रीय सुरक्षा के बल पर मिला प्रचंड जनादेश करार दिया

पीआईबी से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री कार्यालय के सभी अधिकारियों की पिछले पांच साल में कठिन परिश्रम के लिए सराहना की. मोदी ने कहा कि सरकार से लोगों की काफी आकांक्षाएं हैं, इससे प्रधानमंत्री कार्यालय को कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करने की प्रेरणा मिलती है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2019 09:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).